
अपनी मांगों के समर्थन में एसएफसी गोदाम के पलदारों ने दिया धरना
गोरौल में एसएफसी गोदाम के बाहर मजदूरों ने एक दिवसीय धरना दिया। मजदूरों का आरोप है कि उन्हें काम के बदले पैसे नहीं मिलते और ठेकेदार हर साल बदलते हैं। उनके पास लगभग दस लाख रुपये बकाया है। हाल ही में उन्हें काम से हटा दिया गया और बाहरी लोगों से काम लिया जा रहा है।
गोरौल,संवाद सूत्र। प्रखंड परिसर स्थित एसएफसी गोदाम पर वर्षों से पलदारी कर रहे मजदूरों ने गोदाम के सामने एक दिवसीय धरना दिया। धरना में मजदूर अपने बीबी बच्चों के साथ बैठे थे। मजदूरों का कहना है कि हमलोगों से दिन रात काम लिया जाता है और रुपया नहीं दिया जाता है। हर वर्ष ठेकेदार बदल जाते हैं और हमलोगों का पैसा लेकर फरार हो जाते हैं। अब तक विभिन्न ठेकेदारों के पास लगभग दस लाख रुपया बकाया है। जब हमलोगों ने रुपए की मांग किये तो हमलोगों को काम से ही हटा दिया गया और ऊपर से एफआईआर करने की धमकी भी दिया जा रहा है।

इधर एक सप्ताह से हमलोगों को हटाकर बाहरी लोगों से काम लिया जा रहा है। इस गोदाम में बड़े पैमाने पर हेराफेरी भी होती है। डीलरों को लूज यानी 45 किलो का बोरा दिया जाता है,जिसके कारण डीलर हमलोगों को गाली देते हैं। हमलोग कभी कभी लूज बोरा को लेकर कुछ बोल देते है, इन्हीं सब कारणों से हमलोगों को हटाया गया है। हम मजदूर सबकुछ सह कर अपने भूख को मिटाने के लिये दिन रात कार्य कर रहे हैं। ठेकेदारों की इस रवैये से हमलोग काफी परेशानी में हैं। हमलोगों के साथ हो रहा है यह गोदाम प्रबंधक के इशारे पर ही हो रहा है। धरना में रमेश मांझी,गुड्डू मांझी, अशोक मांझी, छोटू कुमार,भरत मांझी, सुरेश मांझी, सूरज कुमार, सुधीर मांझी, बबलू मांझी सहित कई मजदूर शामिल थे। गोदाम प्रबंधक प्रीति कुमारी ने बताई की मजदूरों की समस्या से हमलोगों को कुछ लेना देना नहीं है। ठीकेदार व मजदूर समझे जो भी कार्रवाई हुई है जिला से हुआ है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




