कौशल विकास मिशन अपनी भुगतान को लेकर करेगा आंदोलन

Mar 11, 2026 03:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

जंदाहा में कुशल युवा कार्यक्रम (केवाईपी) के संचालकों ने चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो 'केवाईपी बचाओ आंदोलन' तेज किया जाएगा। संचालकों का आरोप है कि पिछले चार महीनों से 1800 केवाईपी केंद्रों का भुगतान लंबित है, जिससे कर्मचारियों को वेतन और अन्य खर्चों में कठिनाई हो रही है।

कौशल विकास मिशन अपनी भुगतान को लेकर करेगा आंदोलन

जंदाहा। संवाद सूत्र कुशल युवा कार्यक्रम (केवाईपी) के तहत संचालित केंद्रों के संचालकों ने चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो राज्य भर में “केवाईपी बचाओ आंदोलन” तेज किया जाएगा। संचालकों का आरोप है कि राज्य के करीब 1800 केवाईपी केंद्रों का भुगतान पिछले चार महीनों से लंबित है। जिससे कर्मचारियों का वेतन,मकान किराया,बिजली बिल और अन्य संचालन खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। इस बीच युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के एक पत्र में भी यह स्वीकार किया गया है कि के वाई पी सहित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में लंबे समय से भुगतान लंबित रहने की शिकायतें मिल रही हैं।

जिससे बिहार कौशल विकास मिशन की छवि प्रभावित हो रही है। पत्र में लंबित मामलों के शीघ्र समाधान का निर्देश दिया गया था। लेकिन संचालकों का कहना है कि अब तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। के वाई पी वेल्फेयर सोसायटी के जिला अध्यक्ष डॉ आनंद रंजन झा ने बताया कि बीते 23 फरवरी को 20 सूत्री मांगों का ज्ञापन विभागीय सचिव को सौंपा गया था। लेकिन उस पर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। संचालकों ने चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर भुगतान और अन्य समस्याओं पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो राज्य भर में व्यापक आंदोलन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग और प्रशासन की होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।