मेधावी छात्र कुंदन को कुशवंशी सेना ने लिया गोद

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

हाजीपुर। संवाद सूत्र मेधावी छात्र कुंदन कुमार को कुशवंशी सेना ने लिया गोद मेधावी छात्र कुंदन कुमार को कुशवंशी सेना ने लिया गोद

मेधावी छात्र कुंदन को कुशवंशी सेना ने लिया गोद

हाजीपुर। संवाद सूत्र नगर के नारायणी कॉलोनी स्थित एक मैरेज हॉल में कुशवंशी सेना (भारत) की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता हनी प्रकाश ने की। बैठक में मैट्रिक परीक्षा 2026 में 83.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले मेधावी एवं निर्धन छात्र कुंदन कुमार पिता गोनू सिंह,तंगौल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन की ओर से कुंदन को अंगवस्त्र, कलम एवं सम्राट अशोक का चित्र भेंट किया गया। साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कुंदन कुमार की इंटरमीडिएट तक की पूरी पढ़ाई का खर्च कुशवंशी सेना (भारत) द्वारा वहन किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि सीमित संसाधनों में कुंदन की सफलता समाज के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने छात्र के पिता गोनू सिंह के संघर्ष और परिश्रम की भी सराहना की। इस अवसर पर अमित कुशवाहा, विजय कुशवाहा, विशाल कुमार, संजीव कुमार सुमन (मुन्ना जी), राकेश कुमार सिंह, डॉ. पप्पू कुमार सिंह, नीरज कुमार (गुड्डू), महेश कुशवाहा, विजय प्रकाश, रंजन कुशवाहा, संकेत कुशवाहा एवं रॉकी कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।