हनुमान जी के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
गोरौल के बेलवर गांव में नवनिर्मित मंदिर में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के लिए कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 1100 कुमारी कन्याएं और महिलाएं शामिल हुईं। पवित्र गंगाजल को कलश में भरकर यज्ञ स्थल पर लाया गया। यज्ञ स्थल पर भव्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें भंडारे और प्रवचन का भी आयोजन हुआ।

गोरौल,संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के बेलवर गांव में नवनिर्मित मन्दिर में हनुमान जी के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में गाजे बाजे के साथ 1100 कुमारी कन्यायें एवं महिलाओं ने बेलवर घाट वाया नदी के तट पर पहलेजा घाट से लाये पवित्र गंगाजल को विभिन्न कलश में भरकर यज्ञ स्थल पर लाई। जहां आचार्य अमित कुमार तिवारी, विकास कुमार पांडेय, पंकज कुमार मिश्रा, आलोक कुमार पाठक, राजा पांडेय ने मंत्रोंच्चारण के साथ यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित कराया। यज्ञ समिति के सदस्य मुखिया जानकी देवी एवं आयोजक सेवा निवृत्त सैन्य अधिकारी रामनाथ प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि हनुमान जी के मूर्ति स्थापना को लेकर भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया है।
साथ ही भगवान महावीर की दिव्य मूर्ति स्थापित की जायेगी। इन्हीं मूर्ति में प्राण-प्रतिष्ठा आचार्यों द्वारा किया जायेगा। इसकी सारी तैयारी कर ली गई है। यज्ञ स्थल पर मेला में लगाया गया है,जिसमें खेल तमासे के अलावे कई तरह के झूले भी लगाया गया है। श्रद्धालुओं के लिये भंडारे का आयोजन किया गया है। प्रवचन के लिये कई साधु संत भी पधारे हैं। कलश यात्रा में मुखिया प्रमोद कुमार सिंह, समाजसेवी संजय कुमार, भगवान सिंह, प्रभात कुमार, मिथलेश कुमार शर्मा, रमेश महतो, जवाहर लाल सिंह, सुनील कुमार शर्मा, नन्द किशोर सिंह,अशोक ठाकुर सहित अन्य लोग शामिल थे। गोरौल-01-नवनिर्मित मन्दिर में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा में आयोजित कलश यात्रा में कन्याएं एवं महिलाएं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


