ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार हाजीपुरअष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्रा

अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्रा

जंदाहा। संवाद सूत्र अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्राअष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्राअष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्राअष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभा...

अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,हाजीपुरFri, 09 Jun 2023 12:00 AM
ऐप पर पढ़ें

जंदाहा। संवाद सूत्र

जंदाहा के ब्रह्म नगरी सरैया गांव में नौ दिवसीय श्री राम कथा सह अष्टयाम को लेकर गुरुवार की सुबह 251 कुमारी कन्याओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से चलकर महनार गंगा घाट से लाए पवित्र गंगाजल बाया नदी किनारे रखा गया था। जहां कानपुर से आए विद्वान आचार्य हेमंत शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरी कराया गया। इसके बाद कुंवारी कन्याएं जय श्री राम का गगनभेदी नारों के साथ जंदाहा बाजार के मुख्य मार्गो का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। जहां विद्वान आचार्य द्वारा वैदिक विधि से मंत्र उच्चारण के साथ यज्ञ स्थल का परिक्रमा कराने के बाद कलश स्थापित कराया गया। जहां मुख्य यजमान गजेंद्र झा सपत्नीक को संकल्प कराते हुए यज्ञ का शुभारंभ कराया गया। बताया गया है कि गुरुवार की संध्या 6:00 से कानपुर के विद्वान कथावाचक आचार्य प्रशांत शास्त्री जी महाराज द्वारा कथा वाचन शुरू किया जाएगा। जो 9 दिनों तक चलेगा। यज्ञ में पूरे गांव एवं क्षेत्र के लोगों का तन मन धन से सहयोग कर रहे हैं। कलश यात्रा से लेकर महायज्ञ को सफल बनाने में अधिवक्ता नितेश कुमार झा, मनोज झा, राजीव कुमार झा, सुनील कुमार झा, अनिल झा, हरिशंकर प्रसाद सिंह आदि सक्रिय रहे।

जंदाहा-02- नौ दिवसीय श्रीराम कथा सह अष्टयाम को लेकर निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें