भूमि विवाद में एक दंपति को मारपीट कर किया जख्मी

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

गोरौल,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के चांदपुरा कला गांव में जमीन विवाद को लेकर एक दम्पत्ति को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया गया। जहां...

भूमि विवाद में एक दंपति को मारपीट कर किया जख्मी

गोरौल,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के चांदपुरा कला गांव में जमीन विवाद को लेकर एक दम्पत्ति को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर दोनों को अच्छे इलाज हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। इस मामले में गांव के ही राजेश साह द्वारा दर्ज कराये गए प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि वह अपने घर से अंधारी गाछी जा रहे थे कि आम के बगीचा के पास पहुंचे तो जमीन विवाद को लेकर कुछ लोग पहले से घात लगाकर बगीचा में बैठे थे।

हमें देखते ही सभी लोग लाठी डंडे लोहे का रॉड लेकर आ धमके और हमला कर सिर फाड़ दिया। उसकी पत्नी रौशनी देवी बचाने आयी तो उसे भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। साथ ही बाल पकड़कर जमीन पर पटक कर घसीटने लगा। इतना ही नहीं बुरी नियत से कपड़ा खोलकर बेलग्न कर दिया। उसके पति के जेब से 10 हजार रुपया निकाल लिया और सभी ने धमकी दिया कि अगर केस किया तो जान से मार देंगे। इस मामलें में राकेश साह, सुकेश साह, अंकित कुमार को नामजद और तीन, चार अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया गया है। गोरौल से शैलेन्द्र

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।