युवती को बहला फुसलाकर गायब कर दिए जाने का मामला दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

जंदाहा। संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती को बहला फुसलाकर अगवा कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

युवती को बहला फुसलाकर गायब कर दिए जाने का मामला दर्ज

जंदाहा। संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती को बहला फुसलाकर अगवा कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में अगवा गई युवती के भाई ने छपरा जिला के दिघवारा थाना के ईसोपुर निवासी राम अयोध्या मांझी के पुत्र दिनेश कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि बीते 9अप्रैल के सुबह उनकी बहन कोई काम के लिए अपने घर से बाहर गई जो वापस नहीं आई। बताया गया है कि आरोपी दिनेश कुमार बीते 6 अप्रैल को चेन्नई से चलकर 8 अप्रैल को रात्रि में पटना पहुंचा है तथा उस वक्त से उनकी बहन आरोपी दिनेश कुमार से लगातार मोबाइल पर बातचीत करती थी।

आशंका व्यक्त की गई है कि आरोपी दिनेश कुमार ने उनकी बहन को बहला फुसलाकर अगवा कर लिया है। वहीं आरोपी एवं उनकी बहन का मोबाइल लगातार स्विच ऑफ बता रहा है। पुलिस मामले के अनुसंधान में लगी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।