जिला जज ने बीमा कम्पनियों के अधिकारियों के साथ की बैठक
हाजीपुर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हर्षित सिंह ने बीमा कंपनियों में लंबित दावों के त्वरित निष्पादन के लिए बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और दुर्घटनाओं में मरे व्यक्तियों के परिवारों को समय पर मुआवजा देने का निर्देश दिया। बैठक में कई अधिवक्ता भी शामिल हुए।

हाजीपुर। निज संवाददाता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष हर्षित सिंह ने बीमा कम्पनियों में लंबित दावा वादों के त्वरित निष्पादन के लिए बीमा कम्पनियों के शाखा प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक की। पक्षकारों को त्वरित मुआवाजा दिलाने के लिए कम्पनियों के अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिया। बैठक में इंश्योरेंस कंपनी के अधिवक्ताओं को बुलाया गया था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बीमा कम्पनियों को एक्सिडेंट से मरे व्यक्तियों के परिवार को लीगल सहायता पहुंचाते हुए समय से मुआवजा प्रदान किया करने का निर्देश दिया। बैठक में अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ला,राकेश कुमार,नारेन्द्र कुमार विनय कुमार,अविनीश कुमार, श्याम आनंद, संगीता कुमारी आदि उपस्थित थे।
हाजीपुर-09-जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीमा कम्पनियों में लंबित वादो में पक्षकारों को लंबित वादों में मुआवजा दिलाने के लिए बीमा कम्नियों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


