Hajipur News: पातेपुर में 24 सितंबर को लगेगा रोजगार-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला
Hajipur News: जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने हेतु 24 सितंबर को रोजगार-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन होगा। यह मेला पातेपुर प्रखंड में होगा जहाँ अभ्यर्थी विभिन्न कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसमें 18-20 निजी क्षेत्र के नियोजकों के भाग लेने की संभावना है।

Hajipur News: जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें निजी क्षेत्र की रोजगार संभावनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं युवा,रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला नियोजनालय के द्वारा 24 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार-sah-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला पातेपुर प्रखंड के रामचन्द्र उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान, पातेपुर, वैशाली में आयोजित होगा। मेला सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी इसमें भाग लेकर विभिन्न निजी क्षेत्र की कंपनियों में उपलब्ध रोजगार अवसरों के लिए आवेदन एवं चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
रोजगार मेला
रोजगार मेले में 18-20 निजी क्षेत्र के नियोजकों के भाग लेने की संभावना है। निर्माण, ई-कॉमर्स, फूड प्रोसेसिंग, ऑटोमोबाइल, कम्युनिकेशन, टेक्सटाइल, मैन्युफैक्चरिंग, एनर्जी सहित विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। निजी क्षेत्र के कई कम्पनियां हिस्सा लेग। जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, निजी क्षेत्र के नियोजकों एवं रोजगार इच्छुक अभ्यर्थियों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा रोजगार मेलों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
भागीदारी की प्रक्रिया
रोजगार मेले के माध्यम से अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर विभिन्न क्षेत्रों के नियोजकों से सीधे संवाद एवं चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा। रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इसमें भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए अपने साथ नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा तथा शैक्षणिक एवं अन्य सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति अवश्य रखें। जिला नियोजनालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि रोजगार मेले में भाग लेने वाले नियोजक निजी क्षेत्र के हैं तथा नियोजन की शर्तों एवं सेवा संबंधी विषयों के लिए संबंधित नियोजक स्वयं उत्तरदायी होंगे। जिला नियोजनालय की भूमिका अभ्यर्थियों एवं नियोजकों के बीच समन्वय एवं सुविधा उपलब्ध कराने तक सीमित रहेगी। जिले के सभी रोजगार इच्छुक युवाओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में भाग लेकर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला नियोजनालय, वैशाली के संपर्क नंबर 06224-467006 पर संपर्क किया जा सकता है। -अमिताभ सिंह

