
नियोजन मेले में 336 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, दिया गया नियुक्ति पत्र
जिला स्तरीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन जिला स्तरीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजनजिला स्तरीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजनजिला स्तरीय नियोजन सह व्यवसायिक...
हाजीपुर। निज संवाददाता स्थानीय अक्षयवट स्टेडियम में मंगलवार को युवाओं के मार्गदर्शन एवं युवा रोजगार व कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में स्थानीय जिला स्तरीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का भव्य आयोजन किया गया। मेले के दौरान नियोजकों द्वारा कुल 1293 बायोडाटा प्राप्त किए गए,जिनमें से 336 अभ्यर्थियों का स्थल पर ही प्रथम चरण में चयन किया गया। इसके अतिरिक्त 535 युवाओं को व्यवसायिक एवं करियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। जिला प्रशासन एवं नियोजन विभाग द्वारा आयोजित यह मेला युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल के रूप में सामने आया।
जिला प्रशासन एवं नियोजन विभाग द्वारा आयोजित यह मेला युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल के रूप में सामने आया। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने सभी प्रखंडों मे रोजगार सह नियोजन मेला आयोजन हेतु जिला नियोजन पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया। सभी प्रखंडों मे रोजगार सह नियोजन मेला आयोजन हेतु जिला नियोजन पदाधिकारी को निर्देश भी दिए गए। बताया गया कि राज्य सरकार की ओर से “नियोजक आपके द्वार” नीति के अंतर्गत मेला का आयोजन किया गया। विदित हो कि इस श्रृंखला के प्रथम चरण का शुभारंभ दिनांक 16 जनवरी को पातेपुर प्रखंड परिसर से किया गया था, जो जिले के विभिन्न प्रखंडों में सफलतापूर्वक आयोजित हाजीपुर में समाप्त हुआ। जिलाधिकारी महोदया द्वारा यह भी बताया गया कि इस प्रकार के रोजगार मेलों का आयोजन भविष्य में भी निरंतर जारी रखा जाएगा। जिला स्तरीय मेले में निजी क्षेत्र की कुल 24 कंपनियों ने भाग लिया। इनमें अनमोल इंडस्ट्रीज, एवॉन साइकिल्स, परमाण न्यूट्रीशनल्स, बेदी कॉलेज, रीशव ऑटोमोबाइल, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक सहित लगभग 10 स्थानीय कंपनियां प्रमुख रूप से शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त 06 सरकारी विभागों द्वारा युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार एवं रोजगार से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विभाग द्वारा संचालित टूल किट योजना के अंतर्गत लाभुकों को सिलाई मशीन, इलेक्ट्रीशियन टूल किट, ब्यूटीशियन किट तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को स्टडी किट का वितरण किया गया। साथ ही सात निश्चय योजना के अंतर्गत संचालित कुशल युवा कार्यक्रम से प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। जिला नियोजन पदाधिकारी श्री अनीश तिवारी द्वारा मेले में उपस्थित सभी नियोजकों, पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे टूल किट योजना, स्टडी किट योजना एवं जिला नियोजनालय में संचालित करियर इन्फॉर्मेशन सेंटर की विस्तृत जानकारी भी साझा की। हाजीपुर-8- मंगलवार को अक्षयवट राय स्टेडिमय में आयोजित नियोजन सह मार्ग दर्शन मेला मे शामिल पदाधिकारी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




