Hajipur News: डीआरसीसी भवन में 05 अक्टूबर को लगेगा जॉब कैम्प, निजी कम्पनियां लेंगी हिस्सा

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

Hajipur News: युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 05 अक्टूबर 2026 को जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र वैशाली में जॉब कैंप आयोजित किया जा रहा है। 100 रिक्तियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 16,200 से 25,000 तक वेतन दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों का बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर निबंधन आवश्यक है।

Hajipur News: डीआरसीसी भवन में 05 अक्टूबर को लगेगा जॉब कैम्प, निजी कम्पनियां लेंगी हिस्सा

Hajipur News: युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 05 अक्टूबर 2026 को जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र वैशाली में जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों के द्वारा भर्ती की जाएगी।

जॉब कैंप की जानकारी

जिला पदाधिकारी ने जिले के युवाओं से अपील की है कि रोजगार के उपलब्ध अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जॉब कैंप में उपस्थित हों। जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए नियोजन एवं कौशल विकास से संबंधित गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिला नियोजन पदाधिकारी,वैशाली के अनुसार दो अलग-अलग पदों के लिए कुल 100 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण,आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को 16,200 से 25,000 तक वेतन तथा सीएम प्रतिज्ञा योजना के अंतर्गत ₹9,000 से 11,000 तक स्टाइपेंड का प्रावधान बताया गया है। कार्यस्थल दिल्ली एनसीआर,बेंगलुरु, चेन्नई एवं पुणे में होगा। चयनित अभ्यर्थियों का कार्य मुख्य रूप से वेयरहाउस में पिकिंग, पैकिंग एवं इन्वेंट्री मैनेजमेंट से संबंधित होगा।

भर्ती प्रक्रिया

जॉब कैंप में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर निबंधन आवश्यक है। अभ्यर्थी इस पोर्टल पर अपना निबंधन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 05 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे तक जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र वैशाली परिसर में अपने बायोडाटा के साथ उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। जॉब कैंप में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं अंक-पत्र तथा पासपोर्ट साइज के दो रंगीन फोटो साथ लाना आवश्यक है। जिला प्रशासन ने जिले के युवाओं से इस रोजगार अवसर का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है। -अमिताभ सिंह

सामान्य प्रश्न

✦जॉब कैंप कब आयोजित किया जा रहा है?−
05 अक्टूबर 2026 को जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र वैशाली में जॉब कैंप आयोजित किया जा रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsहाजीपुरHajipur News: डीआरसीसी भवन में 05 अक्टूबर को लगेगा जॉब कैम्प, निजी कम्पनियां लेंगी हिस्सा