जदयू कार्यकर्ताओं ने बैठक कर नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष का किया विरोध

Feb 27, 2026 01:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

महुआ में जदयू कार्यकर्ताओं की आपात बैठक हुई, जिसमें प्रखंड अध्यक्ष चुनाव में लापरवाही और सूचना न देने का आरोप लगाया गया। कार्यकर्ताओं ने नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की। बैठक में नेताओं ने चुनाव को पारदर्शी बताने वाले निर्वाची पदाधिकारी के दावों को खारिज किया।

जदयू कार्यकर्ताओं ने बैठक कर नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष का किया विरोध

महुआ,एक संवाददाता। जदयू कार्यकर्ताओं की एक आपात बैठक गुरुवार को महुआ के लोहसारी रोड स्थित एक भवन पर हुई। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव में लापरवाही बरतने और कार्यकर्ताओं को सूचना नहीं देने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने प्रखंड अध्यक्ष का पुनः नए सिरे से चुनाव कराने की मांग भी की। पार्टी नेता मुन्ना अंसारी की अध्यक्षता और अर्जुन सिंह कुशवाहा के संचालन में ढाई घंटे तक बैठक कर घोर मंथन किया गया। बैठक में उपस्थित अर्जुन पटेल, विकास पटेल, अजय कुशवाहा, सुमन कुमार, रामबालक सिंह, इम्तियाज, राजेश कुमार, अनिल सिंह आदि ने आरोप लगाया कि बीते दिन प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव चुपचाप से कराया गया।

जिसमें किसी भी क्रियाशील सदस्य और सक्रिय कार्यकर्ताओं को सूचना नहीं दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि यह चुनाव पार्टी के क्रियाकलापों के विरुद्ध किया गया है। कार्यकर्ताओं ने बैठक के बाद पार्टी के वरीय नेताओं को पत्र भेज कर प्रखंड अध्यक्ष के लिए पुन चुनाव कराने की मांग की है। उनका यह भी आरोप था कि प्रखंड मुख्यालय के 3 किलोमीटर के अंदर चुनाव होनी चाहिए थी, जो जंदाहा प्रखंड की सीमा पर कराई गई है। यहां पर बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश था। उधर बीते दिन जदयू के हुए प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव में निर्वाची पदाधिकारी रहे विक्की कुशवाहा ने बताया कि चुनाव पूरी तरह पारदर्शी और पार्टी के दिशा निर्देश पर हुई है। उन्होंने यह भी कहा जो बैठक हुई है। उसमें कोई क्रियाशील सदस्य नहीं है। जहां पर चुनाव कराया गया है। इसके लिए पार्टी के वरीय पदाधिकारी से आदेश ले ली गई थी। उन्होंने बैठक में लगाए गए सारे आरोप को निराधार बताया। महुआ 01- महुआ में गुरुवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल सदस्य।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।