सीपेट हाजीपुर में भविष्य के लिए सक्षम प्रतिभा निर्माण पर सम्मेलन
सीपेट में स्टार्टअप पर युवाओं का मंथन, आईएसटीडी पटना के वार्षिक सम्मेलन का भव्य आयोजन वार्षिक सम्मेलन 2026 का विषय ‘नवाचार, स्टार्टअप्स एवं जॉब रेडीनेस’ था विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, छात्रों एवं उभरते...

हाजीपुर। सं.सू. इंडियन सोसाइटी ऑफ ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट, पटना चैप्टर की ओर से सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीपेट), हाजीपुर के सहयोग से आईएसटीडी वार्षिक सम्मेलन 2026 का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन का विषय ‘नवाचार, स्टार्टअप्स एवं जॉब रेडीनेस’ भविष्य के लिए सक्षम प्रतिभा का निर्माण रहा। इस सम्मेलन में उद्योग जगत के विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, छात्रों एवं उभरते उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे यह ज्ञान-विनिमय और संवाद का एक प्रभावी मंच बना। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे सीपेट के निदेशक डॉ उपिंदर पाल सिंह ने कहा कि बिहार का इतिहास बताता है कि यह विचारों के फलने-फूलने की सबसे सटीक ज़मीन है।
सी-पेट ऐसे ही युवा विचारों को उड़ान देने का काम वर्षों से कर रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात आईएसटीडी पटना चैप्टर के अध्यक्ष आनंद गिरी ने स्वागत भाषण दिया और वर्तमान समय में नवाचार एवं कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में प्रमुख वक्ताओं में अतुल शाह (राष्ट्रीय अध्यक्ष, आएसटीडी), डॉ. यूपी सिंह (निदेशक, सीपेट हाजीपुर), डॉ. प्रो. मिथिलेश कुमार झा (प्राचार्य, एमआईटी मुजफ्फरपुर), नबाघना पाणी (सीईओ, बीपी रुंगटा ग्रुप), एवं अजय कुमार सिंह (निदेशक, भारत प्लस ग्रुप) शामिल रहे। उन्होंने स्टार्टअप इकोसिस्टम, नवाचार रणनीतियों, इनक्यूबेशन सपोर्ट और युवाओं की रोजगार-तैयारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। सम्मेलन का एक प्रमुख आकर्षण छात्रों द्वारा आयोजित पैनल चर्चा रही, जिसमें नवाचारी स्टार्टअप आइडियाज प्रस्तुत किए गए। इससे युवाओं में बढ़ती उद्यमिता की सोच स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। सभी सत्रों में उद्योग और शिक्षा के बीच बेहतर समन्वय, व्यावहारिक कौशल विकास तथा नवाचार-आधारित संस्कृति को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया, ताकि भविष्य के लिए सक्षम प्रतिभा तैयार की जा सके। कार्यक्रम का समापन रिवॉर्ड्स एवं रिकग्निशन समारोह तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी वक्ताओं, प्रतिभागियों एवं आयोजकों के योगदान को सराहा। हाजीपुर - 15- पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीपेट) हाजीपुर में आईएसटीडी वार्षिक सम्मेलन 2026 के मौके पर आयोजित सेमिनार में मौजूद अतिथि और छात्र-छात्राएं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


