अधिकारों की रक्षा व जागरूकता को ले प्रज्ञा महिला मंडल ने निकाला मशाल जुलूस

Mar 09, 2026 03:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

हाजीपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रज्ञा महिला मंडल द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया। महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और सम्मान की मांग करती रहीं। कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया और उन्हें सम्मानित किया गया। संयोजक शिला चौधरी ने महिलाओं के अधिकारों पर चर्चा की।

अधिकारों की रक्षा व जागरूकता को ले प्रज्ञा महिला मंडल ने निकाला मशाल जुलूस

हाजीपुर। संवाद सूत्र अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को प्रज्ञा महिला मंडल संस्थान ने शहर में मशाल जुलूस निकाला। महिलाओं के अधिकार के प्रति आवाज बुलंद की। साथ ही नखास चौक पर उद्बोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग सौ से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। मशाल जुलूस नखास चौक के गौशाला परिसर से निकला। नखास चौक,मस्जिद चौक गुदरी बाजार होते हेए राजेन्द्र चौक मंदिर के पास पहुंचा। वहां से फिर आगे बढ़ा। शहर के विभिन्न मार्गों पर महिलाओं का जुलूस गया। कार्यक्रम में महिला मंडल के संयोजक शिला चौधरी ने अपने विचार व्यक्त किए।

महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें समाज में सम्मान दिलाना है। इस कार्यक्रम आरती सत्यबाला, केकी कृष्ण, संगीता गुप्ता, शांति शर्मा, अंजू जायसवाल, राधा सिंन्हा, नीतू कुमारी, सीमा चौधरी, नूतन गुप्ता, लता वर्णमाला,अनिता शामिल हुई। हाजीपुर-06-रविवार को प्रज्ञा महिला मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निकले मशाल जुलूस में शामिल महिलाएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।