सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन को दिलाई सामूहिक शपथ

Mar 09, 2026 03:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुषों की तुलना में अपनी क्षमता सिद्ध कर रही हैं : डीएम महिलाओं ने अनुभवों को किया साझा,अधिकार के प्रति जागरूक रहने के लिए लिया संकल्प भ्रूण हत्या...

 सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन को दिलाई सामूहिक शपथ

हाजीपुर। निज संवाददाता अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला संगठनों, स्वयं सेवी संस्थाओं, जीविका दीदियों और अलग-अलग संगठनों की ओर से महिला सशक्तिकरण व जागरूकता को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाली तो कही संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महिलाओं को अपने अधिकार की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से शपथ भी दिलाई गई। रविवार को समाहरणालय स्थित पुष्करणी सभागार में जिला प्रशासन की ओर से प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास निगम, कला संस्कृति विभाग, समाज कल्याण विभाग तथा जीविका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सम्मानित किया गया।

महिलाओं को अपने अधिकार और सशक्तिकरण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा महिलाओं को कार्यक्रम का आयेाजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी वर्षा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके आगमन पर उप विकास आयुक्त, वैशाली की ओर से पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान से हुई, इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व को दर्शाती सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर महिला दिवस के उत्सव को प्रतीकात्मक रूप से मनाते हुए केक भी काटा गया। भ्रूण हत्या के दुष्परिणामों पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन कार्यक्रम के दौरान कला संस्कृति विभाग की ओर से कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई तथा भ्रूण हत्या के दुष्परिणामों पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इस नाटक के माध्यम से समाज में बेटियों के महत्व और कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथा के विरुद्ध सशक्त संदेश दिया गया। इसके बाद महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से तैयार लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इसमें महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के माध्यम से उनके सशक्तिकरण के प्रयासों को दर्शाया गया। महिलाओं ने अनुभव और चुनौतियों पर खुलकर चर्चा इस अवसर पर जीविका दीदियों की ओर से विभिन्न प्रोजेक्ट कार्यों की प्रस्तुति दी गई। इसमें बताया गया कि किस प्रकार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में महिलाओं को अपने अनुभव साझा करने का अवसर भी दिया गया, जिससे महिला सशक्तिकरण से जुड़े वास्तविक अनुभवों और चुनौतियों पर खुलकर चर्चा हो सकी। महिलाओं को सम्मानित कर की सराहना कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड, नैपकिन एवं ट्रैक शूट का वितरण किया गया। इसके साथ ही पुलिस सेवा से पूर्णिमा कुमारी, एसआई पासपोर्ट शाखा, सरिता कुमारी, एसआई, कांस्टेबल रीमा कुमारी, स्नेहा कुमारी एवं खूशबू कुमारी, अग्निशमन सेवा से पूजा कुमारी एवं सत्या कुमारी, गृह रक्षा वाहिनी से आंचल कुमारी, आशा कुमारी, शिक्षिका जूही कुमारी, चंचल कुमारी इत्यादि अन्य विभागों के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। इन्सेट... अनुभवों को साझा करना महिला सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण हिस्सा है: डीएम इतिहास में भी महिलाओं ने समाज के निर्माण और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है हाजीपुर। अपने संबोधन में जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि एक महिला होने के नाते जीवन में आने वाले अनुभवों को समाज के साथ साझा करना भी सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि बचपन से लेकर जीवन के विभिन्न चरणों तक महिलाओं को कई ऐसे अनुभवों से गुजरना पड़ता है, जो कभी-कभी कठिन और कड़वे भी होते हैं, लेकिन इन्हीं अनुभवों से समाज को सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि अक्सर सामाजिक दबाव के कारण महिलाएं अपने मन की बात खुलकर नहीं कह पाती हैं। कई बार यह सोच भी समाज में देखने को मिलती है कि अगले जन्म में बेटी के रूप में जन्म न मिले। जिलाधिकारी ने कहा कि यह सोच समाज में मौजूद दबाव और असमानताओं को दर्शाती है, जिसे बदलना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपने अनुभवों को साझा करें ताकि अन्य लोग भी उनसे सीख सकें। उन्होंने कहा कि जब महिलाओं को खुलकर बोलने और अपनी बात रखने का अवसर मिलता है, तब समाज को महिलाओं की वास्तविक चुनौतियों और संघर्षों की समझ मिलती है। महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता सिद्ध कर रहीं जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं के प्रति समाज में कई प्रकार की धारणाएं रही हैं, जैसे कि महिलाएं कुछ क्षेत्रों में सक्षम नहीं होतीं या वे पुरुषों की तुलना में कम मेहनत कर सकती हैं। लेकिन महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता सिद्ध कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब किसी महिला को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलती है तो वह अक्सर अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए और अधिक मेहनत करती है, ताकि उसकी योग्यता पर कोई प्रश्न न उठ सके। हाल के दिनों में घटी घटनाएं समाज में सहनशीलता की कमी को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी समझ, धैर्य एवं सहनशीलता को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। इसमें महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इतिहास में भी महिलाओं ने समाज के निर्माण और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज आवश्यकता इस बात की है कि महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जाए ताकि वे अपनी पूरी क्षमता के साथ समाज के विकास में योगदान दे सकें। सामाजिक करीतियों के उन्मूलन के लिए दिलाई सामूहिक शपथ कार्यक्रम के अंत में जीविका दीदियों द्वारा महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए सामूहिक शपथ ग्रहण किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जीविका दीदियां, छात्राएं, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। यह आयोजन महिलाओं की शक्ति, आत्मविश्वास और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने वाला प्रेरणादायी अवसर साबित हुआ। हाजीपुर-03- अंतराष्ट्रीय महला दिवस पर रविवार को समाहरणालय के पुष्पकरणी सभागार में आयेाजित कार्यक्रम का उद्धाटन करतीं डीएम वर्षा सिंह साथ में कई अधिकारी और महिलाएं। हाजीपुर - 12 - रविवार को हाजीपुर के होमगार्ड मुख्यालय में रस्साकस्सी प्रतियोगिता के दौरान जोरआजमातीं महिला जवान और वहां उपस्थित जिलाधिकारी वर्षा सिंह। हाजीपुर - 13- अस्मिता लीग प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी में दमखम दिखातीं जीविका दीदी। हाजीपुर - 14- हाजीपुर के इमादपुर सुल्तानपुर में मोटर ड्राइविंग स्कूल परिसर में कार चलाना सीखतीं महिला। हाजीपुर - 15- गोरौल के चकब्यास में दौड़ प्रतियोगिता के दौरान दमखम लगातीं छात्राएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।