स्टेट बैंक हाजीपुर में शिक्षक दिवस पर काटा केक

स्टेट बैंक हाजीपुर में शिक्षक दिवस पर काटा केक

संक्षेप:

भारतीय स्टेट बैंक की हाजीपुर शाखा ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 150 प्रधानाध्यापक और 110 अन्य शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम में शिक्षकों को बैंक की...

Sep 07, 2025 01:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

सैलरी पैकेज खाते में मिलने वाली सुविधाओं से करवाया अवगत बैंक के अन्य उत्पादों और वित्तिय जागरूकता से के बारे में बताया हाजीपुर। सं.सू. भारतीय स्टेट बैंक हाजीपुर शाखा की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर हाजीपुर शाखा परिसर में और जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षकों के सम्मान के लिए अलग-कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी हाजीपुर शाखा की मुख्य प्रबंधक वीणा कुमारी ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान वैशाली जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के 150 प्रधानाध्यापक एवं 110 अन्य शिक्षकों ने भाग लिया। हाजीपुर शाखा में कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेन्द्र साह, भारतीय स्टेट बैंक पटना हाइब्रिड के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार और हाजीपुर शाखा मुख्य प्रबंधक वीणा कुमारी ने केक काटकर किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस मौके पर जिला शिक्षा संघ अध्यक्ष दिनेश पासवान, प्राचार्य पंकज कुमार और अन्य लोग उपस्थिति रहे। क्षेत्रीय प्रबंधक ने इस मौके पर शिक्षकों को बधाई दी और समाज में उनकी महत्ता और विशेष योगदान की चर्चा की। वीणा कुमारी ने शिक्षकों को कलम और विचार दोनों का धनी बताया। उन्होंने बताया कि स्टेट बैंक शिक्षकों के लिए सहयोगी संस्थान है। यहां पर उन्हें अनेकों वितीय सुविधाएं सुलभ एवं त्वरित प्रदान की जाती हैं। उन्होंने इस अवसर पर सैलरी पैकेज खाते में मिलने वाली सुविधाएं, बैंक के अन्य उत्पादों और वित्तिय जागरूकता से सभी को अवगत कराया। हाजीपुर - 11- भारतीय स्टेट बैंक हाजीपुर शाखा की ओर से शिक्षक दिवस पर केक काटते क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार साथ में वीणा कुमारी और अन्य लोग।