महिला कोच में यात्रा करने मामले में 3567 पुरष यात्री को लिया हिरासत में

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

जनवरी माह में रेलवे के द्वारा चलाया गया ऑपरेशन ‘‘समय पालन‘‘ महिला कोच में यात्रा करने मामले में 3567 पुरष यात्री को लिया हिरासत मेंमहिला कोच में यात्रा करने मामले में 3567 पुरष यात्री को लिया हिरासत...

महिला कोच में यात्रा करने मामले में 3567 पुरष यात्री को लिया हिरासत में

जनवरी माह में रेलवे के द्वारा चलाया गया ऑपरेशन ‘‘समय पालन‘‘ चेन पुलिंग करने के आरोप में 1030 लोगों को हिरासत में लिया हाजीपुर। नि.सं. पूर्व मध्य रेल द्वारा बिना पर्याप्त कारण अवैध रूप से चेन पुलिंग करके रेल गाड़ियों को जहां-तहां रोकने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम पूर्व मध्य रेल के सुरक्षा बलों द्वारा ऑपरेशन ‘‘समय पालन‘‘ के तहत ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ताकि ट्रेनें अनावश्यक रूप से विलंब ना हो। विभिन्न मंडलों में चल रहा ऑपरेशन समय पालन अभियान ऑपरेशन ‘‘समय पालन‘‘ के तहत जनवरी माह में रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के आरोप में 1030 लोगों को हिरासत में लिया गया।

इन लोगों के विरूद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गई। ऑपरेशन ‘‘समय पालन‘‘ के तहत् इस दौरान सर्वाधिक 496 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गये जबकि समस्तीपुर मंडल में 200,पं.दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 108, सोनपुर मंडल में 130 तथा धनबाद मंडल में 96 लोगों को हिरासत में लिया गया। ऑपरेशन महिला सुरक्षा अभियान: महिला कोच में यात्रा करते 3567 पुरुष हिरासत में इसी तरह महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर ऑपरेशन ‘‘महिला सुरक्षा‘‘ के तहत महिला कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ भी धर-पकड़ अभियान चलाया गया। ऑपरेशन ‘‘महिला सुरक्षा‘‘ में तहत जनवरी माह में तक रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों पर महिला कोच में यात्रा करने के आरोप में रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत 3567 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया। इनमें सर्वाधिक 1797 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गये। जबकि पं.दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 656, समस्तीपुर मंडल में 488, सोनपुर मंडल में 396 तथा धनबाद मंडल में 230 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया ।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।