Hajipur News: सहदेई में आन बान और शान से लहराया तिरंगा, तिरंगा को लोगों ने दिया सलामी
Hajipur News: 80 वां स्वतंत्रता दिवस सहदेई बुजुर्ग प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया। प्रमुख, थानाध्यक्ष और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने झंडा फहराया। משרדों और पंचायत कार्यालयों में समारोह में कर्मचारी और स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी ने मिलकर इस ऐतिहासिक दिन को मनाया।

Hajipur News: 80 वां स्वतंत्रता दिवस पर सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आन बान और शान से फहराया गया। प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख ममता कुमारी, अभिमन्यु राय, बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओ अनुप्रिया सिंह, सहदेई थाना पर थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल, टेकन चौक पर जिला पार्षद उपेन्द्र कुमार राय, रामेन्दू पेट्रोलियम सहदेई बुजुर्ग रामगंज में राकेश कुमार सिंह ने झंडातोलन किया। उधर ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ई.प्रीतम कुमार ने कार्यालय परिसर में झंडातोलन किया।
उत्सव की रौनक
मौके पर श्रेया श्रेष्ठ,जितेंद्र यादव,प्रतिज्ञा भारती, निशा,अनिशा प्रमंडलीय लेखा पदाधिकारी अनुपम कुमार और वरीय लेखालिपिक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, मो. इम्तियाज अहमद एवं सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। उधर बाजितपुर पैक्स गोदाम पर पैक्स अध्यक्ष रविन राय, सहदेई में आवास पर पूर्व मुखिया पिंकी देवी, मजरोह उर्फ सहरिया पंचायत कार्यालय पर मुखिया मंजू कुमारी, अरुण कुमार राय, मजरोह उर्फ सहरिया पैक्स गोदाम और मंगल हाट अस्पताल पर पैक्स अध्यक्ष हरेन्द्र राय , चकजमाल पंचायत कार्यालय पर मुखिया विभा कुमारी,विमल सिंह, पैक्स गोदाम पर अभिषण सिंह, सहदेई पंचायत कार्यालय पर मुखिया मनिषा कुमारी, प्रदीप कुमार राय, सुल्तानपुर पंचायत कार्यालय पर मुखिया जानती देवी, पूर्व प्रमुख अनिल कुमार राय, नयागांव पूर्वी में मुखिया जितेंद्र साह, पोहियार में मुखिया सरस्वती कुमारी, आलोक कुमार रजक, नितेश कुमार स्मारक महाविद्यालय अंधराबड़ में संस्थापक डा.राजेश्वर पटेल, नयागांव पश्चिमी पंचायत में मुखिया रीता देवी ने झंडातोलन किया।
कार्यक्रम में शिरकत करने वाले अधिकारी
मौके पर बीडीओ प्रवीण कुमार,सीओ अनुराधा कुमारी, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी विश्वजीत कुमार, राजस्व अधिकारी पूजा कुमारी, जिला जदयू सचिव राजकिशोर सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष प्रियंका कुमारी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता, चंदन यादव, समाजसेवी रंजीत कुमार राय, समाजसेवी अभिमन्यु राय, चंदन कुमार सिंह,राजद प्रवक्ता मदन राय, सुरेश सिंह, संतोंष कुमार राय, सुनील कुमार कुशवाहा, पुलिस पदाधिकारी ध्रुव सिंह, सुनील कुमार, विनोद कुमार के अलावा अन्य मौजूद रहे। -राजेश कुमार


