
शहर से गांव तक लहराया तिरंगा, गूंजा झंडा ऊंचा रहे हमारा
देश की आजादी में वैशाली के स्वतंत्रता सेनानियों की है अहम भूमिका : प्रभारी मंत्री हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडिमय में प्रभारी मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने किया झंडोत्तोलन मंत्री ने स्वतंत्रता...
हाजीपुर । निज संवाददाता स्वतंत्रता दिवस समारोह शहर से लेकर गांव तक उत्साह के साथ मनाया गया। चहुंओर झंडा ऊंचा रहे हमारा की आवाज बुलंद होती रही। जिलास्तर पर स्थानीय अक्षयवट स्टेडिमय में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। बिहार के ऊर्जा मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने झंडोत्तोलन किया। स्टेडियम में झंडोत्तोलण के बाद मंत्री डीएम वर्षा सिंह और एसपी ललित मोहन शर्मा के साथ परेड का निरीक्षण किया। उसके बाद स्कूली बच्चों ने राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर जिलेवासियों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि एक लंबे संघर्ष के बाद हमारे देश को ब्रिटिश हुकुमत से आजादी मिली थी।
देश की आजादी के संघर्ष में बिहार और खासकर वैशाली जिले के स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। अक्षयवट राय, जिनके नाम पर यह स्टेडियम है, उन्होंने असहयोग आंदोलन के दौरान अनेक रचनात्मक कार्य किये और नशाबंदी और टैक्सबंदी आंदोलन चलाया। बसावन भगत, दीपनारायण सिंह, बैकुंठ शुक्ल, योगेन्द्र शुक्ल आदि कई स्वतंत्रता सेनारियों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। वैशाली गौतम बुद्ध की कर्मभूमि, महावीर की जन्मभूमि और गणतंत्र की मातृभूमि है। स्वतंत्रा दिवस समरोह के मौके पर मंत्री ने सबसे पहले स्वतंत्रता सेनानियों को अंगवस्त्र और गुलदस्ता एवं छड़ी देकर सम्मानित किया। वहीं श्रम संसाधन विभाग द्वारा बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार के स्वाभाविक मृत्यु पर आश्रित को सुनिता देवी को 50 हजार का चेक, दुर्घटना मृत्यु पर आश्रित को इसरत खातुन को एक लाख रूपये तथा बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से विवाह के लिए वित्तिय सहायता गौरी शंकर चौधरी को 50 हजार रूपये, नगद राशि के लिए रागनी कुमारी व गौतम कुमार को 25-25 हजार रूपये डमी चेक प्रदान किया। इस दौरान गरीब भूमिहीन के बीच डीएम ने बासकित पर्चा भी वितरण किया। स्वतंत्रता दिवस परेड में कुल अलग-अलग पुलिस बल की छह टुकड़ियां शामिल हुईं। प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित इस मौके पर मंत्री ने बीते दिनों सदर थाना अंतर्गत बेरई काली स्थान समीप सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को ऑटो पर लादकर सदर अस्पताल तक पहुंचाने वाले एक अच्छे मददगार (गुड सेमेरिटन) उमेश तिवारी को पुरस्कृत किया। जबकि, हड्डी रोग विशेषज्ञ सदर अस्पताल हाजीपुर डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. प्रियंका कुमारी, एनएम सरिता कुमारी, नर्स रूबी माईकल, आशा फैसिलिटेटर बबिता कुमारी समेत विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिले में सबसे अधिक सरकार को जीएसटी टैक्स देने में चंदा मामा ऑटो मोबाइल्स को भामाशाह सम्मान दिया गया। हाजीपुर - 10- हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडिमय में प्रभारी मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव के साथ परेड का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी वर्षा सिंह। हाजीपुर - 11- स्वतंत्रा दिवस समरोह के मौके पर चेक प्रदान करतीं जिलाधिकारी साथ में प्रभारी मंत्री और मंच पर मौजूद अन्य लोग।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




