Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsInauguration of Two-Day Sports Competition in Hajipur
‘युवा अपनी दिनचर्या का आधा घंटा खेलकूद के प्रति समर्पित करें’

‘युवा अपनी दिनचर्या का आधा घंटा खेलकूद के प्रति समर्पित करें’

संक्षेप:

अक्षयवट राय स्टेडियम हाजीपुर में दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कबड्डी में विजेता कंचनपुर कबड्डी क्लब एवं उपविजेता बहुआ बहुआरा की टीम को घोषित हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह ने...

Dec 12, 2025 02:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर। संवाद सूत्र मेरा युवा भारत वैशाली (युवा कार्यक्रम विभाग युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ) की ओर से अक्षयवट राय स्टेडियम हाजीपुर में दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन स्थानीय विधायक अवधेश कुमार सिंह एवं जिला युवा पदाधिकारी श्वेता सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन, कबड्डी कोर्ट पूजन और नारियल फोड़कर किया गया। विधायक और युवा पदाधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। विधायक अवधेश सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मन लगाकर खेलें। उन्होंने ‘मेडल लाओ नौकरी पाओ’ योजना के बारे में युवाओं को जागरूक करते हुए हर बालिकाओं को विशेषकर खेल में आगे बढ़कर देश-विदेश में परचम लहराने हेतु प्रेरित किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

युवा अधिकारी श्वेता सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में खेल के माध्यम से जागरूकता लाना है तथा साथ ही गांव में लुप्त हो रहे खेल को युवाओं के माध्यम से प्रेरित करना है। महिलाओं एवं पुरुषों को फिट इंडिया के प्रति प्रेरित करना भी उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा अपनी दिनचर्या में आधा घंटा खेलकूद के प्रति समर्पित करे। प्रथम दिन महिलाओं के लिए कबड्डी का आयोजन किया गया। जिसमें चार टीम ने भाग लिया। विजेता कंचनपुर कबड्डी क्लब एवं उपविजेता बहुआ बहुआरा की टीम को घोषित किया गया। वहीं इंडिविजुअल इवेंट्स में पुरुषों के लिए बैडमिंटन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान यंग स्टार युवा क्लब दिग्घी खुर्द से सक्षम कुमार द्वितीय स्थान यंग स्टार युवा क्लब दिग्घी खुर्द से अनुभव कृष्ण एवं तृतीय स्थान रोहित कुमार एवं अंकित कुमार लक्ष्य युवा क्लब सैदपुर गणेश बिदुपुर ने प्राप्त किया गया। युवा अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को दूसरे दिन पुरुषों के लिए वॉलीबॉल, इंडिविजुअल इवेंट्स में महिलाओं एवं पुरुषों के लिए रिले रेस तथा महिलाओं के लिए बैडमिंटन का आयोजन किया जाएगा तथा सभी विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा साथ ही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका दिया जाएगा| हाजीपुर - 08- हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का कबड्डी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर करते हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह साथ में युवा अधिकारी श्वेता सिंह और अन्य लोग।