सिविल कोर्ट परिसर में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का उद्घाटन
हाजीपुर। निज संवाददातासिविल कोर्ट परिसर में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का उद्घाटनसिविल कोर्ट परिसर में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का...

हाजीपुर। निज संवाददाता
स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश शसत्येन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में सिविल कोर्ट की महिला पदाधिकारियों एवं एवं महिला वकीलों की उपस्थिति में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम प्रोतिमा परिहार, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अंकिता जयसवाल, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी गजाला तसनीम, शिखा कुमारी, शुभम त्रिपाठी, स्वाती सुमन एवं उजमा कमर द्वारा संयुक्त रूप से सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया। उक्त मशीन से व्यवहार न्यायालय में आने वाली महिलाओं के साथ महिला अधिवक्ता एवं महिला अधिकारियों को निःशुल्क उपलब्ध होगा।
मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
पातेपुर। सं.सू.
मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बलिगांव थानाध्यक्ष ने बताया कि एसपी मनीष के आदेश पर आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्रखंड क्षेत्र के इमादपुर गांव निवासी शिव कुमार राय, पिता रामस्वार्थ राय ने 9 अगस्त 2022 को देवी दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
