विधायक और सभापति ने वाहन पार्किंग का किया उद्घाटन
नगर परिषद हाजीपुर द्वारा 23.23 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित वाहन पार्किंग का उद्घाटन विधायक अवधेश सिंह और सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने किया। सिनेमा रोड पर स्थित इस पार्किंग से शहरवासियों को जाम से राहत मिलेगी। पार्किंग स्थल पर शौचालय का निर्माण भी किया जाएगा और न्यूनतम सुविधा शुल्क लिया जाएगा।

*प्रेस विज्ञप्ति* *नगर परिषद हाजीपुर* * हाजीपुर। निज संवाददाता शुक्रवार को नगर परिषद हाजीपुर द्वारा नवनिर्मित वाहन पार्किंग का उद्घाटन किया गया। करीब 23.23 लाख रुपये की लागत से बने इस पार्किंग स्थल से शहरवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। हाजीपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सिनेमा रोड स्थित वाहन पार्किंग स्थल का विधिवत उद्घाटन विधायक अवधेश सिंह एवं नगर परिषद की सभापति डॉ. संगीता कुमारी के कर कमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन के बाद हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह ने कहा कि शहर मे आये दिन जाम लगने से अब वाहन पार्किंग बन जाने से लोगो को जाम से निजात मिलेगी। उद्घाटन के मौके पर सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने कहा कि शहर के बीचों-बीच सिनेमा रोड पर यह वाहन पार्किंग बनने से लोगों को जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी।
उन्होंने बताया कि इसी पार्किंग स्थल पर एक शौचालय का भी निर्माण कराया जाएगा, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही पार्किंग के उपयोग के लिए लोगों से न्यूनतम सुविधा शुल्क ही लिया जाएगा। शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी इसी तरह की सुविधाएं विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। इस दौरान नगर परिषद के कार्यापालक पदाधिकारी सुशील कुमार, जेईई कृष्ण प्रसाद, उपसभापति प्रतिनिधि मनोरंजन पासवान, चंदा मामा के प्रॉपराटर मनीष कुमार, समाजसेवी रामु कुमार साहनी, अरविंद कौशल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


