
भगवानपुर में डीएम ने सेनीटेशन पार्क का किया उद्घाटन
भगवानपुर के वारिसपुर में नवनिर्मित सेनीटेशन पार्क और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का उद्घाटन जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह ने किया। इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं और बच्चों ने आकर्षक रंगोली और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। यह पार्क न केवल अपशिष्ट प्रबंधन में सहायक होगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी सृजित करेगा।
भगवानपुर। सं.सू. भगवानपुर प्रखंड के वारिसपुर में नवनिर्मित सेनीटेशन पार्क, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का उद्घाटन जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया। भारतीय संस्कृति को जीवंत करते हुए इकाई में अधिष्ठापित बेलन मशीन, फटका मशीन, कतरन मशीन का विधिवत पूजा अर्चना जिला पदाधिकारी वैशाली के द्वारा किया गया तथा स्विच ऑनकर मशीन को चालू किया गया। इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं द्वारा आकर्षक रंगोली बनाया गया, जो हर एक को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। इस अवसर पर स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत तथा मोटिवेशनल नाट्य प्रस्तुति प्रस्तुत किया गया, जो मनमोहक और आकर्षण का केंद्र था।
उप विकास आयुक्त, वैशाली द्वारा जिला पदाधिकारी, वैशाली के सम्मान में स्मृति चिह्न दिया गया जो उनके निर्वाचन गायिकी को समर्पित है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त,वैशाली, निदेशक, ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला समन्वयक, अंचल अधिकारी, सीडीपीओ सहित प्रखंड स्तर के कई कर्मी की सहभागिता रही। जिला पदाधिकारी वैशाली के मार्गदर्शन में ये पहला सेनिटेशन पार्क है, जो लोकतंत्र की जननी वैशाली को आज समर्पित किया गया। ये स्थल नेशनल हाई वे 22 के समीप है जो पर्यटन के दृष्टिकोण से एक मील का पत्थर साबित होगा। उप विकास आयुक्त, वैशाली द्वारा बताया गया कि इसके सुचारू संचालन से न केवल अपशिष्ट पदार्थों का पूरा संस्करण होगा बल्कि आमदनी का भी अच्छा स्रोत होगा। इसी प्रकार मौके पर उपस्थित बीडीओ डॉ आनंद मोहन ने कहा कि जो अपशिष्ट पदार्थ बेकार का वस्तु समझा जाता था। उसे तकनीक के सहारे रोजगार सृजन का प्रयास किया जाएगा। भगवानपुर -01- भगवानपुर प्रखंड के वारिसपुर में नवनिर्मित सेनीटेशन पार्क का उद्घाटन करतीं जिलाधिकारी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




