Hajipur News: खुले में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र को मिला स्कूल भवन का कमरा
Hajipur News: केंद्र को नए भवन के कमरा में शिफ्ट होने पर किया गया उद्घाटन, आंगनबाड़ी व सेविका सहायिका के साथ बच्चों में दिखी खुशी की लहर

Hajipur News: खुले में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र को स्कूल भवन में कमरा दिया गया है। जिसका उद्घाटन मंगलवार को किया गया। स्कूल भवन में कमरा मिलने से न सिर्फ सेविका और सहायिका बल्कि बच्चों में भी खुशी दिखी। प्रखंड की मिर्जानगर पंचायत के वार्ड संख्या 2 में खुले में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 332 को अब भवन मिल गया है। उक्त केंद्र को आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर के कमर में शिफ्ट किया गया। उद्घाटन प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा व स्कूल की शिक्षिकाओं ने फीता काटने के बाद दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार भवनहीन वाले आंगनवाड़ी केंद्रों को नजदीक के विद्यालय के कमरे में शिफ्ट करने का आदेश था।
उद्घाटन के दौरान श्री कुशवाहा ने कहा कि भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्र को कमरा मिलना बहुत ही सुखद एवं आनंददायी है। इस मौके पर आंगनबाड़ी सेविका रेणु कुमारी, शिक्षिका सुधा कुमारी, संगीता कुमारी, विनीता कुमारी, सारिका कुमारी, गीता कुमारी, सजीना परवीन, सहायिका सुमन कुमारी आदि उपस्थित थे। वहीं अन्य भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्र को भी बगल के स्कूल में कमरा देकर शिफ्ट किया गया है। -नवनीत कुमार


