युद्ध से इलेक्ट्रॉनिक सामान हुए महंगे, एसी के दाम में उछाल

Apr 07, 2026 12:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

खाड़ी देशों में युद्ध का असर स्थानीय बाजार पर दिखने लगा है। इलेक्ट्रॉनिक सामानों के दाम में 5 से 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि इंडक्शन चूल्हे मार्केट से गायब हो गए हैं। एसी, कूलर, और वाशिंग मशीन के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। सब्जियों की कीमतें स्थिर हैं, लेकिन प्याज की कीमतों में वृद्धि की आशंका है।

युद्ध से इलेक्ट्रॉनिक सामान हुए महंगे, एसी के दाम में उछाल

खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर यह है कि इंडक्शन चूल्हा मार्केट से गायब नजर आ रहा है गैस की कमी के बीच विकल्प बने इंडक्शन चूल्हे के दामों में भी बेतहाशा बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है फ्रिज की कीमतों में लगभग 10 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी गई, एसी के दाम में भारी उछाल हाजीपुर । संवाद सूत्र खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर अब स्थानीय बाजारों में भी साफ दिखने लगा है। इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमतों में औसतन 5 से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

हाजीपुर के गुदरी बाजार स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान के संचालक अनिल कुमार ने बताया कि युद्ध के कारण एसी, वाशिंग मशीन, कूलर, पंखा और टीवी जैसे अधिकांश इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के दाम में करीब 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, फ्रिज की कीमतों में लगभग 10 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी गई है। इंडक्शन तो मार्केट से गायब ही हो गया है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि युद्ध की स्थिति इसी तरह बनी रही, तो आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ एसी, कूलर और पंखों की मांग में इजाफा होगा, जिससे इनके मूल्य और बढ़ सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर स्थानीय सब्जी बाजार में फिलहाल राहत की स्थिति बनी हुई है। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार, सब्जियों के दाम में अभी कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसका मुख्य कारण गंगा और नारायणी नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में अच्छी उपज होना है, जिससे स्थानीय स्तर पर सब्जियों की आपूर्ति संतुलित बनी हुई है। हालांकि, व्यापारियों ने यह भी संकेत दिया कि आने वाले समय में प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी संभव है। इसका कारण यह है कि प्याज की आपूर्ति मुख्य रूप से दूसरे राज्यों से होती है और युद्ध के कारण परिवहन लागत बढ़ने की आशंका है, जिसका सीधा असर कीमतों पर पड़ सकता है। कुल मिलाकर, युद्ध का प्रभाव धीरे-धीरे आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर दिखने लगा है और आने वाले समय में महंगाई और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बाजार में है अनिश्चितता का भाव स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी विकास कुमार ने बताया कि कई कंपनियों ने मार्च में ही अपने उत्पादों के दाम बढ़ा दिए थे। 1 अप्रैल से सभी इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमतों में वृद्धि लागू हो गई है। बैट्री की कीमत में करीब 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। एयर कंडीशनर (एसी) की कीमत में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि वाशिंग मशीन के दाम में करीब 5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। डिस्ट्रीब्यूटरों ने दुकानदारों को पहले ही एसएमएस के जरिए अलर्ट कर दिया है कि वे अपने-अपने स्टॉक को बढ़ा लें, क्योंकि आने वाले समय में कई उत्पादों की कमी हो सकती है। इससे बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। हाजीपुर- 15- गुदरी बाजार के एक दुकान में सोमवार को इलेक्टॉनिक समान की खरीदारी करता ग्राहक

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।