
बिहार बंद का सदर अस्पताल पर दिखा असर, कम पहुंचे मरीज
सदर अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर ओपीडी एवं दवा वितरण काउंटर पर कम पहुंचे लोग एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल के बीच गुरुवार को बिहार बंद का सबसे ज्यादा असर मरीजों पर पड़ा
हाजीपुर । एक प्रतिनिधि एनडीए के बिहार बंद का असर सड़क से लेकर सरकारी अस्पतालों तक में दिखा। बिहार बंद के कारण सुबह सड़कों पर वाहनों का आवागमन कम होने के कारण दूर-दराज ग्रामीण इलाकों से मरीज सदर अस्पताल नहीं आ सके। सामान्य में सदर अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर ओपीडी एवं दवा वितरण काउंटर पर मरीज या उनके परिजनों का कतार कम लगी थी। गुरुवार को अस्पताल परिसर खाली दिखा। बिहार बंद के कारण अस्पताल के ओपीडी में कई चिकित्सक ड्यूटी पर काफी विलंब से पहुंचे। गुरुवार को ओपीडी में काफी कम मरीज पहुंचे। सर्जरी ओपीडी में डॉ. शशिधर 12:10 बजे तक सिर्फ 30 मरीजों को चिकित्सीय परामर्श दे चुके थे।

इसी तरह आर्थों ओपीडी में डॉ. कुमार रौशन 120 मरीजों को चिकित्सीय परामर्श दे चुके थे। डॉ. शशिधर ने बताया कि सामान्य दिनों में प्रथम पाली में 175 से लेकर 200 मरीज पहुंचते थे, लेकिन बिहार बंद के कारण स्थानीय मरीज ही पहुंचे हैं। चर्मरोग ओपीडी दोपहर 12:15 बजे तक चर्मरोग चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार ने बताया कि मात्र 100 मरीज पहुंचे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ओबैदुर रहमान ने बताया कि 12:20 बजे तक सिर्फ 37 मरीजों का नेत्र का उपचार किया। उन्होंने बताया कि आवागमन बाधित रहने के कारण कम मरीज पहुंचे। ईएनटी ओपीडी में 12:30 बजे तक डॉ. गौरव मिश्रा 20 मरीजों का उपचार किए। मेडिसीन ओपीडी में मेडिसीन विशेषज्ञ डॉ. वर्षा ने 12:45 बजे तक 110 मरीजों को चिकित्सीय परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि सामान्य दिनों की अपेक्षा गुरुवार को कम मरीज पहुंचे। इसी तरह सदर अस्पताल के मातृ एवं शिशु अस्पताल में गायनी और शिशु ओपीडी में सिर्फ स्थानीय मरीज पहुंचे थे। एम्बुलेंसों की हड़ताल का असर 102 एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल के बीच गुरुवार को बिहार बंद का सबसे ज्यादा असर मरीजों पर पड़ा। गुरुवार को चौथे दिन 102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के बैनर तले एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल और सड़कों पर आवागमन बंद रहने के कारण मरीजों को परेशानी हुई। प्रसव पीड़िता के परिजनों ने बताया कि निजी वाहन से अस्पताल आने के दौरान कई जगह पर कार्यकर्ताओं ने रोका, फिर प्रसव पीड़िता को देखकर वाहन को जाने को कहा। एम्बुलेंस हड़ताल के कारण प्रसव पीड़िता को ऑटो एवं अन्य वाहनों से लेकर परिजन पहुंचे थे, लेकिन आवागमन बाधित रहने के कारण दोपहर बाद ही प्रसव पीड़िता अस्पताल पहुंचीं। इसी तरह बेहतर इलाज के लिए रेफर अस्पताल तक मरीजों को जाने में काफी परेशानी हुई। हाजीपुर- 05- गुरुवार को हाजीपुर सदर अस्पताल के ओपीडी में बिहार बंद के कारण दिखे कम मरीज।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


