लालगंज थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन पर कार्रवाई
हाजीपुर में जिला खनन कार्यलय और पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की। जहानाबाद बसंता इलाके में 1 ट्रैक्टर-डाला जब्त किया गया, और 4 अवैध गड्ढों की मापी में 122500 सीएफटी सफेद बालू पाया गया। 7 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई और 65 लाख 23 हजार 125 का दंड अधिरोपित किया गया।

हाजीपुर। निज संवाददाता जिला खनन कार्यलय की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बुधवार को जहानाबाद बसंता इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त 1 ट्रैक्टर-डाला को जब्त किया। इसके पश्चात स्थानीय थाना और खनन टीम के द्वारा जहानाबाद बसंता इलाके में सतत निगरानी रखी जा रही थी। इसी क्रम में गुरुवार को जिला खनन कार्यालय की ओर से कुल 4 अवैध गड्ढे कि मापी की गई जिसमें कुल - 122500 सीएफटी सफेद बालू का खनन पाया गया। कुल 7 लोगों पर लालगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। साथ ही 65 लाख 23 हजार125 राशि का दंड अधिरोपित किया गया।
डीएम ने बताया कि प्राप्त सूचना पर जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। लालागंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


