Hajipur News: किसान सारथी किसान के लिए बड़ा डिजिटल प्लेटफार्म

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

Hajipur News: अभियान के दौरान 212 किसानों का किसान सारथी पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया किसानों को किसान सारथी ऐप के उपयोग एवं इसके फायदों की विस्तार से जानकारी दी गई

Hajipur News: किसान सारथी किसान के लिए बड़ा डिजिटल प्लेटफार्म

Hajipur News: आईसीएआर कॉन्वेलेव के अवसर पर डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र के तत्वावधान में किसान सारथी पोर्टल पर किसान पंजीकरण,रियल टाइम फीडबैक सिस्टम के तहत लाइव पोल का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ.अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर यह अभियान कृषि विज्ञान केन्द्र,भगवानपुर प्रखंड के मरीचा राम, हाजीपुर प्रखंड के सिंदुआरी, वैशाली प्रखंड के चिंतामणिपुर, बिदुपुर एवं जिले में विभिन्न ग्रामीण इलाकों में चलाया गया।

किसान पंजीकरण

अभियान के दौरान 212 किसानों का किसान सारथी पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया। सभी किसानों ने लाइव पोल में सक्रिय रूप से भाग लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। इस कार्यक्रम में कृषि अभियांत्रिकी के वैज्ञानिक कुमारी नम्रता वैज्ञानिक, गृह विज्ञान डॉ.कविता वर्मा एवं व उद्यानिकी के वैज्ञानिक जोना दाखो ने किसानों के मोबाइल फोन में किसान सारथी ऐप डाउनलोड कराकर उनका पंजीकरण कराया तथा लाइव पोल की प्रक्रिया पूरी कराई। साथ ही किसानों को किसान सारथी ऐप के उपयोग एवं इसके फायदों की विस्तार से जानकारी दी गई।

ऐप के लाभ

कार्यक्रम के दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि किसान सारथी ऐप के माध्यम से वे सीधे कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों से जुड़कर अपनी फसल, कीट एवं रोग प्रबंधन, उद्यानिकी, कृषि अभियांत्रिकी, प्रसंस्करण तथा अन्य कृषि संबंधी समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान प्राप्त कर सकते हैं। यह डिजिटल प्लेटफार्म किसानों को समय पर तकनीकी सलाह के साथ नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

समारोह का संचालन

इस कार्यक्रम के सफल संचालन में इशिता सिंह, ऋृचा श्रीवास्तव, अंशुमान द्विवेदी, रमाकांत एवं सोनू का सक्रिय दिखे। वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. अनिल कुमार सिंह ने जिले के सभी किसानों से किसान सारथी ऐप का नियमित उपयोग करने तथा वैज्ञानिक सलाह का लाभ उठाकर आधुनिक एवं लाभकारी कृषि अपनाने की अपील की। -जयप्रकाश

आमंत्रण प्रश्न

किसान सारथी पोर्टल पर कितने किसानों का पंजीकरण कराया गया?
अभियान के दौरान 212 किसानों का किसान सारथी पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsHajipur News: किसान सारथी किसान के लिए बड़ा डिजिटल प्लेटफार्म