चमकीले और गहरे रंगों में होते हैं हानिकारक केमिकल

Feb 28, 2026 12:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

हाजीपुर में होली का त्योहार नजदीक आ रहा है, लेकिन केमिकल रंगों के उपयोग से स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ सकता है। नेत्र रोग विशेषज्ञों का कहना है कि चमकीले रंगों में हानिकारक केमिकल होते हैं। त्वचा और आंखों की सुरक्षा के लिए हर्बल रंगों का इस्तेमाल करने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

चमकीले और गहरे रंगों में होते हैं हानिकारक केमिकल

हाजीपुर । एक प्रतिनिधि रंगों का त्योहर होली जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है लोगों पर होली का रंग चढ़ने लगा है। रंगों का त्योहार खुशियां और भाईचारे के साथ रंगों की उमंग लेकर आता है, लेकिन केमिकलयुक्त रंग खुशियों को परेशानी में बदल सकते हैं। रंगों के इस त्योहार में सबसे ज्यादा खतरा आंखों पर रहता है, क्योंकि बाजारों में इस बार हबल रंग से ज्यादा केमिकल रंग बिक रहे हैं। सदर अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दिवाली प्रसाद का कहना है कि होली के दौरान उपयोग किए जाने वाले कई चमकीले और गहरे रंगों में हानिकारक केमिकल मिले होते हैं, जो त्वचा के साथ साथ आंखों के लिए नुकसान दायक है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बयान.. केमिकल रंगों और गुलाल से चर्मरोग हो सकता है। चर्मरोग से बचने के लिए हर्बल रंगों यानी प्राकृतिक रंग से होली खेलने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि सांस की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को केमिकल रंग व गुलाल खेलने से बचना चाहिए। केमिकल रंग गुलाल एलर्जी, अंधापन समेत गंभीर रोग हो सकते हैं। इससे बचने के लिए प्राकृतिक रंगों को चुनें और सावधानी से होली खेले। डॉ. विजय कुमार, चर्मरोग विशेषज्ञ सावधानी ही करेगी सुरक्षा... 1. होली के दौरान बच्चे रंग भरे गुब्बारे या पानी की तेज धार फेंकते हैं जो सीधे आंखों पर लगती है, तो जलन, लालिमा, सूजन से परेशानी होती है। 2. आंखों में रंग पड़ने पर तुरंत साफ ठंडा पानी से धोने की जरूरत है। पानी से आराम न हो तो नजदीक के चिकित्सीय परामर्श लेना जरूरी। 3. हर्बल या प्राकृतिक फूलों, हल्दी से बने गुलाल का इस्तेमाल करें। 4. त्वचा की सुरक्षा के लिए होली खेलने से पहले पूरे शरीर और चेहरे पर नारियल तेल लगाएं। 5. यही नहीं होली के दौरान खानपान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।