सम्राट अशोक सेना ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन
हाजीपुर में सम्राट अशोक सेना द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में जिले भर के लोग शामिल हुए और एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। सभा में सेना के संगठन को मजबूती देने की रणनीति बनाई गई और समाज के सभी वर्गों के साथ चलने का संकल्प लिया गया।

हाजीपुर। सं‘सूं. दिघी स्थित शिरोमणि मार्केट स्थित सम्राट अशोक सेना के प्रधान कार्यालय में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में जिले भर के प्रखंडों व पंचायत के लोग शामिल हुए। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की बधाई दी। होली मिलन समारोह के पूर्व हुई बैठक में सेना के संगठन एवं इसके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कमल प्रसाद सिंह ने कहा कि सेवा के प्रथम कार्यक्रम के रूप में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है, आयोजन के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को अपने साथ लेकर चलने का संकल्प दोहराया।संयोजक
पंकज कुशवाहा ने सभी लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा- आप सभी का समर्थन , विश्वास और सहयोग ही सेना की पूंजी है, हम सभी हर हाल में इस पूंजी को बरकरार रखेंगे। कार्यक्रम के अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कमल प्रसाद सिंह एवं संचालन संयोजक पंकज कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष राज किशोर सिंह, सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, शिवहरि कुमार, गुड्डू कुमार सिंह, प्रेम कुमार सिंह,संरक्षक रामसागर सिंह, मीडिया प्रभारी सुनील कुशवाहा, नागेश्वर राय, वरुण पासवान,प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार, मुरलीधर सिंह, संजय कुमार, समाज सेवी सोनू कुमार आर्य, अजय कुशवाहा, सुखदेव सिंह, मजे लाल सिंह, पैक्स अध्यक्ष उदय कुमार, राकेश कुमार, विपुल कुशवाहा डॉक्टर संजीव कुमार पप्पू कुमार वकील सिंह,अमित सिंह ,अमित कुमार, चंद्रभूषण सिंह, दिग्विजय सिंह, राजकुमार सिंह,गया प्रसाद सिंह, वरुण पासवान के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित है। हाजीपुर- 02- रविवार को दिघी में सम्राट अशोक सेना की ओर से आयेाजित होली मिलन समारोह में अबीर-गुलाल उड़ाते हुए लोग
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



