शारदा सदन पुस्तकालय में होली मिलन समारोह का आयोजन
लालगंज के शारदा सदन पुस्तकालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। तृप्ति और ऋतु कुमारी ने होली गीत गाए। हरिमोहन झा ने संगीत प्रस्तुत किया, जबकि सुधांशु चक्रवर्ती ने कार्यक्रम का संचालन किया। अन्य कलाकारों ने भी कविता और संगीत से लोगों का मनोरंजन किया।

लालगंज,संवाद सूत्र। शारदा सदन पुस्तकालय लालगंज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। तृप्ति कुमारी, ऋतु कुमारी ने होली गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। संगीतकार हरिमोहन झा ने चैता गीत, होली गीत और मधुशाला का गायन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी सुधांशु कुमार चक्रवर्ती ने किया। प्रीतम कुमार, संजय सोनी ने कविता से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। अमित कुमार ने बांसुरी वादन से लोगों को लुभाया,वहीं मन्मथ नाथ मिश्रा ने हास्य व्यंग्य कविता से लोगों को खूब हंसाया। कोयल बिन बगिया न सोभे राजा गीत से अपराजिता कुमारी ने सभी को झूमने पर मजबूर किया। दिनेश ठाकुर ने तबला वादन और धीरज कुमार ने हारमोनियम पर राग छेड़ा।
कार्यक्रम में पुस्तकालयाध्यक्ष आनंद कुमार सक्रिय रहे। कार्यक्रम में अशोक कुमार सुमन, अरविन्द कुमार, शिशिर, मृत्युंजय कुमार, उदय साह, नीरज कुमार, सुनील कुमार, राजकिशोर, परितोष, मोनी कुमारी, सोनी, अदिति, तृष्णा राज आदि शामिल हुए। लालगंज-01-रविवार को शारदा सदन पुस्तकालय में होली मिलन समारोह में भाग लेते लोग।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


