Hajipur News: महुआ में अवैध बूचड़खाने बंद कराने की मांग को लेकर हिंदू संगठन की बैठक

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

Hajipur News: चकमजाहिद में धड़ल्ले से चल रही अवैध बूचड़खाने से गांव में आने जाने वालों को होती है परेशानी नाक मुंह बंद कर महुआ देसरी मार्ग में गांव से होकर आते जाते हैं लोग

Hajipur News: महुआ में अवैध बूचड़खाने बंद कराने की मांग को लेकर हिंदू संगठन की बैठक

Hajipur News: थाना क्षेत्र के चकमजाहिद में चल रहे अवैध बूचड़खाने को बंद कराने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों की बैठक सोमवार को फुलवरिया पंचायत के चकमजाहिद स्थित मंदिर पर हुई। जिसमें बूचड़खाने को बंद कराने की मांग की गई। वहीं प्रशासन द्वारा अगर शीघ्र ध्यान नहीं दिया जाता है,तो आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई है।

बैठक की मुख्य बातें

इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित धर्म संघ के प्रांतीय प्रचारक पंडित रमाशंकर शास्त्री,विश्व हिंदू परिषद के विनोद यादव, इस्कॉन मंदिर के सीता रामेश्वर दास आदि ने कहा कि महुआ देसरी मार्ग अवस्थित चकमजाहिद में एक बार फिर अवैध बूचड़खाने संचालित किए जा रहे हैं। जबकि इस पर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।

प्रशासन की निष्क्रियता

यहां पर गोवंश की हत्या धड़ल्ले से हो रही है। उन्होंने कहा कि देसरी मार्ग से होकर जाने वाले लोगों को उक्त गांव के पास बदबू से नाक मुंह बंद कर आना जाना पड़ता है। पूर्व में यहां अवैध बूचड़खाने पर रोक लगा दी गई थी। पुनः इधर प्रशासन की कमजोरी और मिली भगत के कारण बूचड़खाने धड़ल्ले से चलाए जा रहे हैं। प्रशासन इस पर शीघ्र रोक नहीं लगता है,तो हिंदू संगठन इसके लिए आंदोलन पर उतारू होगा। बैठक की अध्यक्षता चंद्रभूषण राय ने की। इस मौके पर हिंदू संगठन के अमर कुशवाहा, देवी लाल पंडित, दीपक कुमार सिंह, मनीष कुशवाहा, नरेश शर्मा, कमलेश शर्मा, चंद्रिका झा, प्रभुवन झा, हरिनाथ सिंह, अखिलेश सिंह, राजकुमार सिंह, शिव कुमार सिंह, राजेंद्र राय, मनोज सिंह, मोहन पासवान, संजय राय, सुमन कुमार, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे। नवनीत कुमार

प्रश्न और उत्तर

अवैध बूचड़खाने को बंद कराने की मांग कब की गई?
अवैध बूचड़खाने को बंद कराने की मांग सोमवार को की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsHajipur News: महुआ में अवैध बूचड़खाने बंद कराने की मांग को लेकर हिंदू संगठन की बैठक