
महुआ में कल होने वाले विराट हिंदू महासम्मेलन की तैयारी पूरी
महुआ में रविवार को हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी पूरी की जा चुकी है, जिसमें साधु संतों की पद शोभायात्रा गांधी मैदान से विष्णु चौक तक निकाली जाएगी। इस सम्मेलन में गायत्री परिवार, इस्कॉन, ब्रह्माकुमारी आदि धार्मिक समूह शामिल होंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सनातनी एकता और उत्थान है।
सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लेंगे साधु और संत,महुआ गांधी मैदान से कार्यक्रम स्थल विष्णु चौक तक निकाली जाएगी पद शोभायात्रा महुआ,एक संवाददाता। स्थानीय विष्णु चौक स्थित एक निजी स्कूल परिसर में रविवार को होने वाले हिंदू महासम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर शुक्रवार को आयोजक मंडल द्वारा महुआ में बैठक कर हर एक-एक बिंदु पर विचार विमर्श किया गया। वही शनिवार को महुआ के फुलवरिया पश्चिम काली स्थान पर होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर कई निर्णय लिए गए। इस्कॉन मंदिर के पुजारी सीता रामेश्वर दास की अध्यक्षता में अटल चौक स्थित भवन पर बैठक हुई।
जिसमें महासम्मेलन को सफल बनाने को लेकर हर एक-एक बिंदु पर चर्चा की गई। बताया गया कि रविवार को महुआ के गांधी मैदान में गायत्री परिवार, ब्रह्माकुमारी, जय गुरुदेव, संत निरंकारी मंडल, इस्कॉन, कबीर मत, रविदास मंच, चौहरमल मंच, बाबा भूइंया मंच, आर्य समाज आदि सहित सभी हिंदू समाज में लोग जुटेंगे। जहां से साधु संतों की भीड़ में विशेष पद शोभायात्रा निकल जाएगी। जो विष्णु चौक स्थित एक निजी स्कूल सभा भवन पर पहुंचेगी। जहां पर मौनी बाबा, पंडित रमाशंकर शास्त्री, रविंद्र दास ब्रह्मचारी, ब्रह्मानंद स्वामी, संत डॉ दामोदरदास सहित विभिन्न साधु संतो का प्रवचन होगा। वही कार्यक्रम में विराजन सिंह के द्वारा भजन और बंगाल के कलाकारों द्वारा भाव नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इस सम्मेलन में साधु संतों का पैर पूजन के साथ पूर्व सैनिकों का सम्मान कार्यक्रम भी होगा। बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सनातनी को एक करना है। उनकी एकता और उत्थान से ही राष्ट्र और समाज का कल्याण होगा। बैठक में विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित विभिन्न संगठनों के लोग उपस्थित थे। यह भी बताया गया कि शनिवार को फुलवरिया पश्चिम काली स्थान पर होने वाले हिंदू सम्मेलन में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी। महुआ-01-महुआ में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक करते विभिन्न संगठन के सदस्य।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




