खाना खाने से बीमार एक परिवार के छह लोगों की बिगड़ी सेहत
पांच लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य में महनार में भर्ती कराया गयापांच लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य में महनार में भर्ती कराया...

सहदेई बुजुर्ग। सं.सू.
प्रखंड क्षेत्र के सुल्तानपुर पंचायत के वार्ड संख्या 8 में मंगलवार की रात का खाना खाने के बाद एक ही परिवार के छह लोगों की तबीयत बिगड़ गई। पांच लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य में महनार में भर्ती कराया गया।
दशरथ भगत की पत्नी रंजू देवी एवं शत्रुघ्न भगत के पुत्र राजेश कुमार, राकेश कुमार, पुत्री पूजा कुमारी, विभा कुमारी एवं एक अन्य व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई। सभी लोग रात में रोटी और आलू-भिंडी की सब्जी खाए थे। खाना-खाने के बाद सभी लोग सोने चले गए, लेकिन आधी रात के बाद तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी और दस्त होना शुरु हो गया। एक व्यक्ति का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया, जबकि पांच व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने इन सभी लोगों का इलाज किया। सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सीताराम सिंह ने बताया कि सभी की चिकित्सा स्वास्थ्य केंद्र में की गई है। सभी की हालत अभी स्थिर है। उन्होंने बताया कि सभी को अभी निगरानी में रखा गया है।
सहदेई - 03 - सहदेई के सुल्तानपुर में एक ही परिवार के 05 सदस्य को बीमार होने के बाद इलाज करवाते हुए लोग।
