देसरी के हरेंद्र सिंह बने जदयू के जिला उपाध्यक्ष
वैशाली जिले के जदयू जिलाध्यक्ष सुभाषचंद्र सिंह ने देसरी निवासी हरेंद्र सिंह को पार्टी का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। सुभाष चंद्र ने उन्हें मनोनीत पत्र सौंपते हुए कहा कि उनकी कार्यकुशलता और निष्ठा...

सहदेई बुजुर्ग । सं.सू. वैशाली जिले के जदयू के जिलाध्यक्ष सुभाषचंद्र सिंह ने देसरी निवासी पूर्व प्रखंड अध्यक्ष, सह बीस सूत्री अध्यक्ष व पूर्व उप प्रमुख हरेंद्र सिंह को पार्टी का जिला उपाध्याय मनोनीत की है। जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह ने हरेन्द्र सिंह को मनोनीत पत्र सौंपते हुए कहा कि कार्यकुशलता और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए पार्टी के वैशाली जिला का उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया जाता है। उन्हें आशा और पूर्ण विश्वास है कि जदयू के कार्य एवं दायित्व को निष्ठा पूर्वक जमीनी स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। हरेंद्र सिंह को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर जदयू प्रदेश महासचिव अनिल कुमार दास, जदयू यूवा के प्रदेश महासचिव ई. आलोक चन्द्र गौतम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बिहारी सिंह, पूर्व मुखिया दिलीप सिंह, अरविंद कुमार सिंह, अमित पटेल, नागेंद्र प्रसाद सिंह, कामाख्या नारायण सिंह, जितेंद्र सिंह, सूर्यदेव पटेल, हरेराम ठाकुर, हरिकांत सिंह, चंदन कुमार, डा. रमेश प्रसाद सिंह, डा. विनोद पटेल, उमाशंकर पटेल, लगनदेव राय समेत अन्य ने बधाई देते हुए जिला अध्यक्ष को धन्यवाद दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




