नप की बैठक में मानसून से पहले 31 मई तक नाला उड़ाही करने का लिया निर्णय

May 06, 2026 09:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

31 मई तक हर हाल में पूरा करे नाला उड़ाही का कार्य: डॉ संगीता नप की बैठक में मानसून से पहले 31 मई तक नाला उड़ाही करने का लिया निर्णय

नप की बैठक में मानसून से पहले 31 मई तक नाला उड़ाही करने का लिया निर्णय

हाजीपुर। निज संवाददाता नगर परिषद सभागार में बुधवार को नाला उड़ाही को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता नगर परिषद की सभापति डॉ.संगीता कुमारी ने की। संचालन कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने किया। बैठक में अब तक हुई नाला उड़ाही कार्य की प्रगति की अपडेट जानकारी ली गई।

बैठक में निर्देश

साथ ही बचे नालों की उड़ाही 31 मई तक हर हाल पूरा कर लेने का संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया गया। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि जहां-जहां अतिक्रमण कर नालों को बंद किया गया है,वहां से अतिक्रमण हटाकर नालों की सफाई की जाए। इस कार्य में वार्ड पार्षदों की निगरानी में एजेंसी काम करेगी। शहर के सभी नालों की सफाई हर हाल में तय समय सीमा के भीतर पूरी करनी है,ताकि बरसात के दौरान जलजमाव की स्थिति उत्पन्न न हो।

मुख्य नालों की सफाई

सभापति डॉ.संगीता कुमारी ने बताया कि जिस तरह मुख्य नालों की सफाई की गई है,उसी तरह अब सभी वार्डों के गली-मोहल्लों और लिंक रोड के नालों की भी समयबद्ध तरीके से उड़ाही की जाए। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले सभी नालों की सफाई जरूरी है,ताकि जलजमाव की समस्या से शहरवासियों को राहत मिल सके। इसके लिए एजेंसी को 31 मई तक का समय निर्धारित किया गया है।

कार्य में बाधा

नाला उड़ाही कार्य में बाधा बर्दाश्त नहीं: ईओ वहीं कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने सभी कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि नाला उड़ाही कार्य में किसी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कोई व्यक्ति कार्य में अवरोध उत्पन्न करता है,तो इसकी सूचना तत्काल दी जाए,ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। बैठक में सिटी मैनेजर डॉ.सूर्य प्रकाश, सिटी मैनेजर दीपक कुमार तिवारी, वार्ड जमादार, एजेंसी के सुपरवाइजर, सफाई सुपरवाइजर समेत नगर परिषद के कई कर्मचारी मौजूद रहे। -अमिताभ सिंह

सामान्य प्रश्न

नाला उड़ाही की बैठक कब हुई?
नाला उड़ाही की बैठक बुधवार को हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।