
जिले में किसानों के उत्पाद को पहचान दिलाने के लिए लगेगा कृषि मेला
हाजीपुर में कृषि विभाग किसानों के उत्पादों को पहचान दिलाने के लिए 10 और 11 दिसंबर को दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन करेगा। मेले में विभिन्न प्रगतिशील किसानों द्वारा उत्पादित उत्पादों की प्रदर्शनी होगी और कृषि यंत्रों के उपयोग की जानकारी भी दी जाएगी। किसानों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
हाजीपुर, एक प्रतिनिधि कृषि विभाग ने किसानों के उत्पादों को पहचान दिलाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए हाजीपुर प्रखंड स्थित जिला उद्यान कार्यालय परिसर में दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह कृषि मेला सह प्रदर्शनी 10 एवं 11 दिसम्बर को आयोजित होगा। जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. विकास कुमार ने बताया कि मेले में जिले के सभी प्रखंडों के किसान समुहों, प्रगतिशील, नावाचारी किसान अपने द्वारा उत्पादित उत्पादों की प्रदर्शनी में रखेंगे। मेले में आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शनी में रखा जाएगा। कृषि यंत्रों के उपयोग करने के लिए संबंधित कृषि यंत्र निर्माण या एजेंसी के द्वारा डेमो दिखाकर कृषि यंत्रों के उपयोग की जानकारी भी देंगे।
मेले के विभिन्न स्टॉल पर कृषि से संबंधित विभागों के योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। मेले में जिला से लेकर प्रखंड स्तरीय कृषि पदाधिकारी, उद्यान पदाधिकारी, कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करेगे। उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा उत्पादित प्रार्दशों पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सात्वाना पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। मेले की सफलता के लिए सभी प्रकर की तैयारी पूरी कर ली गई है। कृषकों द्वारा सामान्य रूप से उत्पादित सब्जी में शाखा-1 के तहत फुलगोभी 2 अदद डंटल सहित, शाखा-2 में बंधा गोभ्ज्ञी 2 अदद पत्ता डंटल सहित, मूली-5 पत्ता सहित, गाजर-5 पत्ता समेत, बैगन गोल-3 अदद पत्ता डंटल सहित, बैगल लंबा-5 अदद पत्त डंटल लगा, टमाटर-4 अदद पत्ता डंटल समेत, लौकी-कद्दू-1 अदद ताजा खाने योग्य, काटकर देखा जाएगा, चुकुंदर-5 अदद ताजा खोने योग्य, ओल-01 अदद, कोहड़ा, कदिमा-01 अदद किसान प्रदर्शनी में रख सकते हैं। इसी तरह वर्ग-2 में यूरोपियन सब्जी-ब्रोकली-2 अदद पत्ता डंटल समेत, वर्ग-3 में मशरुम में ढ़िगरी एक बैग, बटन-एक बैग। इसी प्रकार वर्ग-4 में फलों की प्रदर्शनी लगेगी जिसमें- अमरुद-6 अदद, केला धौद, पपीता-2 अदद, नींबू-6 अदद, वर्ग-5 में मौसमी फूलों का रखा जाएगा जिसमें अफिकल, फेंच गेंदा, बहेलिया (एकरंगी) डहेलिया (दुरंगी धारीदार) 2-2 अदद, गुलाव-2 अदद, वर्ग-6 में किसानों द्वारा उत्पादित अन्य उत्पाद को प्रदर्शनी में रख सकते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




