डीएम ने द्वितीय अपील वाद के 07 परिवादों पर की सुनवाई
03 मामलों को अंतिम आदेश के लिए रखा गया सुरक्षित 03 मामलों को अंतिम आदेश के लिए रखा गया सुरक्षित 04 मामलों को अंतरिम आदेश पर रखा गया जिला प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए है प्रतिबद्ध:...

हाजीपुर। निज संवाददाता समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कक्ष में मंगलवार को लोक शिकायत निवारण से संबंधित द्धितीय अपील मामलों की सुनवाई की गई। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने परिवादियों की अपील वाद पर दोनों पक्षों की मौजुदगी में गंभीरता पूर्वक सुनवाई की। इस दौरान लोक शिकायत निवारण से संबंधित कुल 07 मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के क्रम में 04 आवेदनों को अंतरिम आदेश पर रखा गया। जिलाधिकारी ने कई मामलों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया,जबकि 03 आवेदनों को अंतिम आदेश के लिए सुरक्षित रखा गया। जिलाधिकारी ने अपील वाद की सुनवाई करते हुए वैशाली प्रखंड में ग्रामीण सड़क ढलाई की जांच कर सात दिनों के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
इसी तरह बिदुपुर प्रखंड में जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित मामले में भी संबधितक विभागीय पदाधिकारी को निर्धारित अवधि के अंदर जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वहीं वैशाली प्रखंड में ग्रामीण सड़क निर्माण का मामला,तथा सहदेई बुजुर्ग प्रखंड में भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित मामला शामिल हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इन मामलों में शीघ्र कार्रवाई कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त 03 अन्य मामलों को अंतिम आदेश पर रखा गया है। इनमें वैशाली प्रखंड में ग्रामीण सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराने, लालगंज प्रखंड में शौचालय निर्माण की राशि से संबंधित शिकायत, तथा हाजीपुर में दुकान तोड़ने से संबंधित मामला शामिल है। इस अवसर पर जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन शिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता,पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए,ताकि आम लोगों को त्वरित न्याय एवं राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हाजीपुर-04-मंगलवार को डीएम वर्षा सिंह लोक शिकायत निवारण से संबंधित अपील वादों की सुनवाई करती हुईं
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


