ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार हाजीपुरहाजीपुर: बिना मास्क पहने 46 लोगों से काटा गया जुर्माना

हाजीपुर: बिना मास्क पहने 46 लोगों से काटा गया जुर्माना

राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार बुधवार को स्थानीय रामाशीष चौक पर हाजीपुर के बीडीओ और अंचलाधिकारी केके सिंह ने मास्क चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना मास्क पहने 40 लोग पकड़े गए। इन लोगों पर...

हाजीपुर: बिना मास्क पहने 46 लोगों से काटा गया जुर्माना
हाजीपुर हिन्दुस्तान टीमThu, 09 Jul 2020 10:43 AM
ऐप पर पढ़ें

राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार बुधवार को स्थानीय रामाशीष चौक पर हाजीपुर के बीडीओ और अंचलाधिकारी केके सिंह ने मास्क चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना मास्क पहने 40 लोग पकड़े गए। इन लोगों पर जुर्माना लगाया गया। इस दौरान माइकिंग के जरिए लोगों को मास्क पहनकर ही निकलने की सलाह दी गई। यह भी बताया गया कि इस तरह का अभियान हर दिन चलेगा। जब भी बिना मास के पकड़े जाएंगे। उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। बिना मास्क पहने वाहन चालक पकड़े जाते हैं तो उनका वाहन भी जब्त कर लिया जाएगा। उनके विरुद्ध अन्य प्रकार की कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। इसी तरह नगर के अन्य क्षेत्रों में और प्रखंड व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी चेकिंग अभियान चलाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें