लोजपा आर का होली मिलन समारोह आयोजित
हाजीपुर में लोक जनशक्ति पार्टी के वैशाली जिला इकाई द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी और इस पर्व को आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक बताया। समारोह में पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी।

हाजीपुर। लोक जनशक्ति पार्ट रामविलास के वैशाली जिला इकाई की ओर से हाजीपुर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने जिलेवासियों एवं देशवासियों को रंगों के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। समारोह में पार्टी के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह, वरिष्ठ नेता अवधेश सिंह, सुरेन्द्र ठाकुर, प्रदेश महासचिव हरिहर पासवान, राजकुमार पासवान, संगीता सिंह, जिला मीडिया प्रभारी गुड्डु जायसवाल, राकेश पासवान, वर्षा कुमारी, रिंकू कुमारी, श्रुति प्रिया, मुकेश सिंह, प्रमोद पासवान, श्रीकांत पासवान, गणेश सिंह, विवेक चौधरी, लक्ष्मी देवी, सुमीत कुमार, धर्मवीर यादव, पंकज साह, रजनीश कुमार, अविनाश कुमार, हाजीपुर नगर अध्यक्ष मनोज सिन्हा, नौशाद खान, मुकेश साह, सोनु कुमार, अवधेश कुमार, कबीर कुमार, पंकज झा, रामअवतार पासवान, सौरभ तिवारी, लखनदेव पासवान, देवेन्द्र पासवान सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। हाजीपुर -13 - गुरुवार को लोक जनशक्ति (आर) के जिला कार्यालय में होली खेलते कार्यकर्ता
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


