संतपाल के क्षितिज गुप्ता 99 % के साथ बने जिला टॉपर

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

सीबीएसई बोर्ड के 10वीं परीक्षा में जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं ने शत प्रतिशत सफलता का परचम लहराया संत पॉल्स हाईस्कूल के अन्य बच्चों में रितिशा चौधरी 97.8 फीसदी, संध्या राज 97.6, आदित्य मिश्रा 97.4...

संतपाल के क्षितिज गुप्ता 99 % के साथ बने जिला टॉपर

हाजीपुर। संवाद सूत्र सीबीएसई बोर्ड के 10वीं परीक्षा में जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं ने शत प्रतिशत सफलता का परचम लहराया है। बुधवार को रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त अलग-अलग स्कूलों का रिजल्ट काफी शानदार रहा। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी संतपाल हाईस्कूल का रिजल्ट काफी अच्छा रहा। 10वीं में संतपाल स्कूल के क्षितिज गुप्ता ने 99 फीसदी अंक के साथ जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। इसके साथ ही अन्य बच्चों ने भी अच्छे अंक के साथ सफलता का परचम लहराते हुए स्कूल और जिले का नाम रौशन किया है।

संत पॉल्स हाई स्कूल के अन्य बच्चों में रितिशा चौधरी 97.8 फीसदी, संध्या राज 97.6, आदित्य मिश्रा 97.4, अभिनव राज 97.4, गौरव कुमार 96.8, ताहा खान 96.4, आयुषी कुमारी 96.4, श्रेया सिंह 96.4 फीसदी अंकों के साथ सफलता प्राप्त के स्कूल और परिवार को गौरवान्वित किया है। स्कूल के 116 बच्चों ने 90 से अधिक फीसदी अंकों, 148 छात्र छात्राओं ने 80 से 90 फीसदी अंक एवं 81 छात्र छात्राओं ने 70 से 80 फीसदी अंक प्राप्त किए है।परीक्षा परिणाम घोषित होते ही बच्चों के बीच हर्षोल्लास का महौल बन गया। संतपाल्स हाई स्कूल के प्राचार्य वी. के. विक्की ने बच्चो की सफलता पर अपनी शुभ कामनाएं दी। इस सफलता को श्री वीक्की ने अभिभावक एवं अपने शिक्षकों के साझा प्रयास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा की विद्यालय परिवार की कोशिश रहती है कि बच्चों की अच्छी शिक्षा के मिले ताकि वो जीवन में सफलता के शिखर को चूमे। इसके लिए हमारे शिक्षकों की टीम बच्चों बेहतरी के लिए लगातार कार्य करते रहे है। सभी बच्चों को शुभकामना है कि वे निरंतर आगे बढ़े और देश की सेवा में अपना योगदान दे। इधर अनवरपुर स्थित एस के ट्यूटोरियल के सौ फीसदी बच्चों ने सफलता प्राप्त कर मान बढ़ाया है। संचालक सतेश्वर कुमार के मार्गदर्शन में 50 से अधिक बच्चों ने सफलता प्राप्त की है। जिसमें मुख्य रूप से उत्कर्ष ने 91 फीसदी, यश 90.2, प्रियटीम प्रिय 82.2, उज्जवल राज 89, अनन्या पाठक 72, तनिष्क सैनी ने 81 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त की। 96.4 फीसदी अंक के साथ अयान बना स्कूल टॉपर गुरुकुल विद्यापीठ के निदेशक चंदन कुमार ने बताया कि स्कूल के सात प्रतिशत छात्र छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। 35 बच्चों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किया है। 96.4 फीसदी अंक के साथ अयान ने स्कूल टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। इसके अलावे जवाहर नवोदय विद्यालय, विद्या आश्रम क्लासेस, गुरुकुल विद्यापीठ, गुरु बशिष्ठ विद्यायन, सूर्यदेव मेमोरियल स्कूल, बीडी पब्लिक स्कूल सहित अलग-अलग स्कूलों और कोचिंग का रिजल्ट भी शत प्रतिशत रहा। छात्राओ के साथ छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस बार भी बोर्ड ने समय से रिजल्ट जारी किया। जिले के सभी सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों के छात्र छात्राओं ने भी सत प्रतिशत सफलता प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। मेधावी छात्रों ने आगे भी सफल होकर अलग अलग क्षेत्रो में देश की सेवा करने का संकल्प व्यक्त किया। अमरेश श्रीवास्तव

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।