एनएच 22 पर वाहनों की अवैध पार्किंग पड़ रही जान पर भारी

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच पर 06 माह में 40 से अधिक सड़क दुर्घटनाओं में 18 की हो चुकी है मौत ज्यादातर हादसे रात के समय सड़क किनारे खड़े ट्रकों से टकराने या अतिक्रमण के कारण होते हैं सराय बाजार के पास...

एनएच 22 पर वाहनों की अवैध पार्किंग पड़ रही जान पर भारी

हाजीपुर । निज संवाददाता मुजफ्फरपुर-पटना वाया हाजीपुर नेशनल हाईवे-22 पर अतिक्रमण और वाहनों की अवैध पार्किंग अब लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। एनएच पर सराय टोल प्लाजा के पास रात्रि में ट्रकों की लम्बी कतार लगी रहती है। पिछले एक माह के दौरान हुई सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों पर गौर करें तो तीन दर्जन से भी अधिक सड़क हादसे अवैध पार्किंग और अतिक्रण के कारण हुई है। इन सड़क हादसों में आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटनाओं का आंकड़ा दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है।

सड़क के दोनों किनारों पर दुकानों का फैलाव, रातभर खड़े रहने वाले ट्रकों की कतार और अस्थायी ठेला खोमचा जैसी दुकानें लगा लेने से भीषण सड़क हादसे हो रहे हैं। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर-पटना एनएच 22 पर पिछले 6 महीने में हाजीपुर से मुजफ्फरपुर के बीच 40 से ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 18 लोगों की जान जा चुकी है। ज्यादातर हादसे रात के समय सड़क किनारे खड़े ट्रकों से टकराने या अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी होने से हुए। एनएच पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं के मद्देनजर सरकार ने एनएच के किनारे से सभी तरह के अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को हटाने का सख्त निर्णय लिया है। परिवहन विभाग को आवश्यक निर्देश दिया गया है। अतिक्रमण और अवैध पार्किंग की जांच के साथ हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। एनएच 22 के किनारे सब्जी बाजार हाट हाजीपुर- भगवानपुर के बी सराय के पास बाजार के पास एनएच 22 के किनारे सब्जी बाजार हाट लगता है। अहले सुबह से दिन के 12 बजे तक हाट के समय क्रेता-विक्रेताओं की काफी भीड़ रहती है। सड़क के दोनों ओर ट्रक और बसें बेतरतीब खड़ी रहती हैं। स्थानीय दुकानदार ने बताया कि रात में तो हालात और खराब हो जाती है। ट्रक वाले यहीं खाना बनाते हैं, सोते हैं। गाड़ी की रफ्तार में अचानक सामने ट्रक आ जाता है। पिछले महीने ही 2 बाइक सवार की मौत हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों को स्कूल भेजने में डर लगता है। फुटपाथ पर कब्जा है तो लोग सड़क पर चलते हैं। आए दिन जाम और एक्सीडेंट होता है। 120 प्वाइंट चिह्नित किए हैं आधिकारिक सूत्रों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर आरोप लगाते हुए बताया कि एनएच 22 पर कई जगह अवैध रूप से ढाबे, गैरेज और शोरूम वालों ने हमारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। इससे हाईवे की चौड़ाई कम हो गई है। सूत्रों के अनुसार ऐसे 120 प्वाइंट चिह्नित किए हैं। पहले फेज में बिदुपुर, सराय और भगवानपुर में कार्रवाई होगी। जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन इस मामले में वैशाली के जिला परिवहन पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार ने बताया, सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि राष्ट्रीय उच्च पथ पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण व एनएच पर अवैध पार्किंग हटाने के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन कर लिया गया है। जांच और कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पहले चरण में किया जाएगा फाइन पहले चरण में अतिक्रमण करने वाले वाहनों की धड़-पकड़ और फाइन किया जाएगा। उसके बाद अगली कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। बताया गया है अगले सप्ताह से पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त टीम बिदुपुर से हाजीपुर तक अभियान चलाएगी। पहले नोटिस दिया जाएगा, फिर बुलडोजर चलेगा। अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों पर भारी जुर्माना और जब्ती की कार्रवाई होगी। दुर्घटना से बचने के लिए जरूरी सुझाव 1. ट्रक चालकों के लिए एनएच पर परिवहन नियमानुसार एनएच के किनारे विश्राम एवं गाड़ियों के पार्किंग के लिए स्थल निर्धारित करना आवश्य है। ऐसा करने से सड़क हादसों में कमी आएगी। एनएच के किनारे 40-50 किमी पर सरकार को ट्रक ले-बाई और पार्किंग जोन बनाना होगा। ड्राइवरों को वहीं रुकने की बाध्यता होगी। 2. हाई-मास्ट लाइट और रिफ्लेक्टर : अवैध पार्किंग वाले ब्लैक स्पॉट पर हाई-मास्ट लाइट और खड़े वाहनों पर अनिवार्य रिफ्लेक्टिव टेप लगाया जाए। 3. नियमित गश्ती : हाईवे पेट्रोलिंग टीम का 24 घंटे गश्त कराना जरूरी और सड़क पर खड़े वाहनों को तुरंत हटवाने की व्यवस्था हो। 4. जीरो टॉलरेंस नीति : अतिक्रमण करने वाली दुकानों पर पहले दिन चालान, तीसरे दिन सामान जब्त और सातवें दिन सीधे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो। 5. जनजागरूकता : स्थानीय पंचायतों के साथ मिलकर लोगों को बताना होगा कि सड़क घेरना गैर-कानूनी है और जानलेवा भी। अमिताभ

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।