पहाड़पुर में विष्णु महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

राघोपुर,संवाद सूत्र। पहाड़पुर में विष्णु महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रापहाड़पुर में विष्णु महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रापहाड़पुर में विष्णु महायज्ञ को लेकर निकाली गई...

पहाड़पुर में विष्णु महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा

राघोपुर,संवाद सूत्र। राघोपुर प्रखण्ड के पहाड़पुर पश्चिमी पंचायत रजिस्ट्री टोला में सोमवार को हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्टा एवं श्री श्री 1008 नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ आयोजित किया गया। यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। महायज्ञ के शुरुआत कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। महायज्ञ में 1101 कलशों की शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में कन्याओं एवं महिलाएं आगे आगे कलश लेकर चल रही थी। महायज्ञ की शुरुआत नदी किनारे गंगा पूजन से शुरू हुई। कलश यात्रा की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में गंगाजल भरकर कन्याओं एवं महिलाओं ने किया।

कलश यात्रा के दौरान डीजे भक्ति गीतों एव भगवान विष्णु का जयकारा से भक्तिमय माहौल का बातावरण बन रहा था। कलश यात्रा में हाथी, घोड़ा एवं बैंड बाजा डीजे के साथ धूमधाम से जुलूस निकाला गया। यात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला श्रद्धालू शामिल हुए। कलश यात्रा बिशनपुर जिमदारी घाट गंगा नदी से होकर गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल स्थित हनुमान मन्दिर के पास पहुंचा। जहां आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना करवाया। नदी किनारे गंगा पूजन से हुई कलश शोभा यात्रा शुरू शोभा यात्रा की शुरुआत बिशनपुर जिमदारी घाट गंगा नदी किनारे गंगा पूजन से हुई। नदी किनारे यज्ञाचार्य पंडित मुरारी मिश्रा शास्त्री द्वारा यजमान सुनील कुमार राय, विजय राय ,डॉ रविंद्र कुमार, अजय राय, जयमंगल राय, प्रेमन राय ,अशोक राय ,देशों राय, राम जन्म राय आदि लोगों को गंगा किनारे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया गया। नौ दिवसीय श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ मे अयोध्या से आये संत संजीव शास्त्री जी महाराज कथा वाचन करेंगे। यज्ञाचार्य पंडित मुरारी मिश्रा शास्त्री एवं महंत श्री संतोष पचौरी स्वामी जी द्वारा नौ दिनों तक श्री भागवत कथा, गीता प्रवचन एवं कृष्ण लीला का कथा वाचन किया जायेगा। यज्ञ के संयोजक सुनील कुमार राय, रविंद्र कुमार, अजय राय, विजय कुमार , जयमंगल राय, प्रेमन राय, रामानंद राय, ककू राय ने बताया की हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्टा एवं नौ दिवसीय श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया की यज्ञ का कार्यक्रम 20 अप्रैल 2026 से 28 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इस दौरान नौ दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम कथा वाचन किया जायेगा। उन्होंने कहा की यज्ञ मे पहाड़पुर पंचायत के सभी ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। भीड़ भाड़ नियंत्रण के लिए सीसीटीवी लगाया गया है। इस दौरान विजय कुमार चौधरी संतोष राय,अशोक राय, देशों राय, रामबाबू राय, करू राय, अजय राय, संतोष राय, चंद्र विजय पासवान, पुलिस राय समेत सभी ग्राम वासी मौजूद थे। राघोपुर-01-पहाड़पुर पश्चिमी पंचायत रजिस्ट्री टोला में विष्णु महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा के लिए यज्ञ स्थल पर जुटे श्रद्धालु की भीड़।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।