श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा
राघोपुर, संवाद सूत्र। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर भव्य शोभायात्रा निकाली गईश्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर भव्य शोभायात्रा निकाली गईश्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर भव्य शोभायात्रा निकाली गईश्री कृष्ण...

राघोपुर, संवाद सूत्र। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर घाट से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा बीस सूत्री सदस्य राकेश राज उर्फ चिंटू यादव के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें प्रखंड के विभिन्न गांव के राजनीतिक दल के कार्यकर्ता स्थानीय युवा शामिल हुए। इस दौरान जय श्री कृष्णा राधे राधे के नारे से माहौल भक्तिमय हो गया। चिंटू यादव ने बताया कि रुस्तमपुर घाट से शोभायात्रा निकालकर विभिन्न गांव होते हुए शिवनगर बिंदा चौक होते हुए राम जानकी मठ परिसर पहाड़पुर पहुंची। जगह-जगह पर शोभायात्रा की स्थानीय लोगों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य नागेंद्र चौधरी,भाजपा नेता गौतम सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष धनंजय सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के युवा मिंटू यादव, नेता पिंटू सिंह, उप प्रमुख प्रतिनिधि राकेश कुमार, गौतम बजाज, ऋषि यादव, प्रकाश यादव, इंदल राय, मुखिया अमरजीत राय, राजन चौधरी, सनी यादव, यदुनाथ राय, ऋषि कपूर, अजीत चौधरी, भाजपा नेता मुकेश कुमार, मनोज कुमार, धोनी यादव, जयदयाल राय बिट्टू बाबा सहित प्रखंड के विभिन्न गांव से सैकड़ों युवा एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।
राघोपुर-02-श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शोभा यात्रा में शामिल ग्रामीण।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




