Hajipur News: अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा
Hajipur News: रामपुर बघेल स्थित मां दुर्गा मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर चौबीस घंटे का अखंड अष्टमयाम यज्ञ आयोजित किया गया। इस यज्ञ के लिए 151 कन्याओं ने कलश में गंगा जल भरकर पूजा स्थल तक यात्रा की। यज्ञ का नेतृत्व आचार्य जितेन्द्र ठाकुर, अमन ठाकुर और मुरारी झा ने किया जबकि मुख्य यजमान सभय सिंह रहे।

Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के पोहियार बुजुर्ग पंचायत के रामपुर बघेल स्थित मां दुर्गा मंदिर के प्रांगण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित चौबीस घंटे के अखंड अष्टमयाम यज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
कलश यात्रा का आरंभ
कलश यात्रा में शामिल 151 कन्यायों ने कलश में गंगा जल भरकर यज्ञ स्थल तक की यात्रा किया। कलश यात्रा हसनपुर बिसाई शिव मंदिर से प्रारम्भ होकर श्री मां दुर्गा मंदिर रामपुर बघेल पहुंची। हसनपुर बिसाई शिव मंदिर में गंगा का पवित्र जल टैंकर में भरकर लाया गया था।यहां पवित्र मंत्रोचार के साथ संकल्प लेकर कलश में गंगा का पवित्र जल भरा गया। इसके बाद सभी 151 कन्याएं गंगाजल भरा कलश लेकर यात्रा शुरू की। यज्ञ स्थल पर सभी कलश को मंत्रोचार के साथ स्थापित किया गया।
यज्ञ के दौरान गतिविधियां
24 घंटे के अष्टयाम यज्ञ में काली दुर्गे राधे श्याम, गौरीशंकर सीताराम का जाप किया जाएगा।यज्ञ के सभी वैदिक कार्य साहित्य आचार्य जितेन्द्र ठाकुर तथा व्याकरण कर्मकांड आचार्य अमन ठाकुर,वैदिक आचार्य मुरारी झा,पिंटू झा कुल पुरोहित शत्रुघ्न झा संपन्न करा रहे हैं।अष्टयाम यज्ञ में मुख्य यजमान सभय सिंह हैं। वही आचार्यों के निर्देशन में यज्ञ के सभी वैदिक क्रिया को पूरा करेंगे।
यज्ञ के अंत में विवाह कीर्तन
यज्ञ के अध्यक्ष अनिल सिंह ललन,उपाध्यक्ष हरेराम सिंह पप्पू,सचिव अनुज सिंह,उपसचिव अमोद सिंह,कोषाध्यक्ष विजय सिंह,साकेश कुमार सिंह ने बताया कि अष्टयाम यज्ञ की समाप्ति पर विवाह कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा। -राजेश कुमार


