Hajipur News: अखंड अष्टयाम यज्ञ को ले निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा
Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के सुलतानपुर और मुरौवतपुर पंचायत के काली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए 501 कन्याओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई। गंगा नदी के घाट से प्रारंभ होकर, यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने स्वागत किया। बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा और अखंड अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के सुलतानपुर और मुरौवतपुर पंचायत की सीमा पर स्थापित काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में 501 कन्याएं कलश लेकर शामिल हुई। कलश यात्रा गनियारी गंगा नदी घाट से प्रारम्भ होकर मंदिर तक पहुंचा। गनियारी गंगा नदी के घाट पर वैदिक रीतियों से पूजा अर्चना एवं संकल्प के साथ सभी 501 कलश में गंगा नदी का पवित्र जल भरा गया।
कलश यात्रा की शुरुआत
घोड़ा एवं बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा गनियारी से प्रारम्भ हुई। रास्ते में जगह जगह पर कलश यात्रियों का स्वागत किया गया। मंदिर पहुंचने पर सभी कलश को मंदिर परिसर में मंत्रोचार के साथ स्थापित किया गया। पूर्व प्रमुख अनिल कुमार राय,मुखिया जानती देवी, समाजसेवी श्यामनंदन राय, प्रमुख ममता कुमारी, समाजसेवी अभिमन्यु राय, पूर्व पैक्स अध्यक्ष ब्रजेश कुमार राय बताया गया कि ग्रामीणों के सहयोग से सुलतानपुर एवं मुरौवतपुर सीमा पर काली मंदिर का निर्माण कराया गया है।
प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन
इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा बुधवार को किया जाएगा,साथ ही बुधवार को ही चौबीस घंटे के अखंड अष्टयाम यज्ञ का भी आयोजन किया गया है। मंगलवार को कलश यात्रा के साथ ही गंगा पूजन एवं भूमि पूजन किया गया। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे गांव में पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
ग्रामीणों की भागीदारी
इस दौरान बिरेन्द्र राय उर्फ गब्बर सिंह, मंटू राय, लालू राय, हरेन्द्र राय, महेश्वर राय, शशिभूषण राय, सिकिन्दर राय, रामईश्वर राय, शंकर राय, अखिलेश राय, हप्पू राय, मेधन राय, मुकेश राय, संतोष राय व्यास जी, विक्की कुमार, नरेश राय, शत्रुघ्न राय, सतीश कुमार, पिंटु कुमार यादव समेत सुलतानपुर एवं मुरौवतपुर के ग्रामीण शामिल रहे। राजेश कुमार
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


