जन्माष्टमी के अवसर धूमधाम से निकली शोभायात्रा

जन्माष्टमी के अवसर धूमधाम से निकली शोभायात्रा

संक्षेप:

लालगंज,संवाद सूत्र। जन्माष्टमी के अवसर धूमधाम से शोभायात्रा निकाला जन्माष्टमी के अवसर धूमधाम से शोभायात्रा निकाला जन्माष्टमी के अवसर धूमधाम से शोभायात्रा निकाला जन्माष्टमी के अवसर धूमधाम से शोभायात्रा...

Aug 18, 2025 04:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

लालगंज,संवाद सूत्र। जन्माष्टमी के अवसर पर रविवार को लालगंज नगर परिषद क्षेत्र में धूमधाम से शोभायात्रा निकाला गया। उद्घाटन विधान पार्षद भूषण राय और लालगंज नगर परिषद के सभापति कंचन कुमार साह ने संयुक्त रूप से किया और कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने हमें सिखाया कि सदा सत्य, धर्म पर चलने वालो का साथ दिया। निर्बल का साथ देना चाहिए। कार्यक्रम में मुखिया संघ अध्यक्ष गणेश राय, वार्ड पार्षद सुजीत कुमार, सरोज यादव आदि ने भाग लिया। इस मौके पर सभी वक्ताओं ने श्री कृष्ण के उद्देश्यों पर चलने का संदेश दिया। शोभा यात्रा सामाजिक कार्यकर्ता विपीन कुमार तुलसी के नेतृत्व में हाथी, घोड़े, बैंड-बाजे, राधा कृष्ण, महादेव पार्वती, भगवान गणेश समेत कई प्रकार की झांकियों के साथ नगर परिषद के मुख्य द्वार से प्रारंभ हुआ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जो शहर के मस्जिद चौक, भट्टी पोखरा, पुरानी पोस्ट ऑफिस चौक, नुनुबाबू चौक होते विभिन्न चौक चौराहा होते हुए पुनः नगर परिषद मुख्य द्वार पर पहुंची। इस दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। और भगवान की जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत फूलों की वर्षा कर किया गया। इस दौरान सभी चौक चौराहों पर प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त दिखा। नगर परिषद मुख्य द्वार पर मटका फोर कार्यक्रम के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। इसके अलावा नगर के शाहपुर कासिम उर्फ़ शिवपुर के मुख्य द्वार, तीनपुलवा चौक समेत कई चौक चौराहा पर भी मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लालगंज-01-शोभा यात्रा के कार्यक्रम का उद्घाटन करते विधान पार्षद भूषण राय और सभापति कंचन कुमार साह।