आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का पर्व है होली : संगीता
नगरवासियों से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील हमें भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है त्योहार

हाजीपुर। सं.सू. हाजीपुर के हथसारगंज स्थित एक मैरेज हॉल में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। नगर परिषद की सभापति डॉ. संगीता कुमारी के नेतृत्व में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्ड पार्षद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का संदेश फैलाया। इस अवसर पर सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का पर्व है। यह त्योहार हमें भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने सभी नगरवासियों से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की। होली मिलन समारोह में उपस्थित हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह, रामू सहनी, उपसभापति कंचन कुमारी समेत सभी पार्षद जनप्रतिनिधी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। हाजीपुर -02- हाजीपुर के हथसारगंज स्थित एक मैरेज हॉल में बुधवार को होली मिलन समारोह के दौरान सभापति के साथ उपस्थित महिला पार्षद। हाजीपुर - 04- हाजीपुर के हथसारगंज स्थित एक मैरेज हॉल में बुधवार को होली मिलन समारोह के दौरान सभापति को गुलाल लगातीं महिलाएं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


