हरिहरनाथ-मुक्तिनाथ सांस्कृतिक यात्रा कल
सोनपुर के काली घाट पर होगा भव्य कार्यक्रम, तैयारियां पूरी सोनपुर के काली घाट पर होगा भव्य कार्यक्रम, तैयारियां पूरी सोनपुर के काली घाट पर होगा भव्य कार्यक्रम, तैयारियां पूरी

हाजीपुर। नि.सं. हरिहरनाथ-मुक्तिनाथ सांस्कृतिक यात्रा 2026 के अवसर पर 13 अप्रैल को सोनपुर के कालीघाट में भव्य धर्मसभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नारायणी आरती का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा 13 अप्रैल से प्रारंभ होकर 19 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें भारत और नेपाल के बीच आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया जाएगा, जिसको लेकर सोनपुर में जगह-जगह तोरण द्वार और फ्लेक्स लगाए गए हैं और लोग आने वाले साधु-संतों के आगमन को लेकर उत्सुक हैं। आयोजन समिति ने सदस्यों ने बताया कि धर्मानुरागी स्नेहीजनों के लिए यह यात्रा भारतीय सांस्कृतिक पुनर्जागरण का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की धर्म जागरण समन्वय गतिविधि के क्षेत्र प्रमुख माननीय सुबेदार जी की प्रेरणा से वर्ष 2011 में इस यात्रा की शुरुआत हुई थी और तब से प्रत्येक वर्ष इसका सफल आयोजन किया जा रहा है।
यात्रा का उद्देश्य प्राचीन आध्यात्मिक परंपराओं को जनमानस तक पहुंचाना तथा भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ करना है। यात्रा के महासचिव डॉ. आशुतोष कुमार जी ने बताया कि 13 अप्रैल को कालीघाट सोनपुर में आयोजित कार्यक्रम के तहत शाम 4 बजे से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके उपरांत धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा, जहां विद्वान वक्ताओं द्वारा धर्म, संस्कृति एवं अध्यात्म पर अपने विचार रखे जाएंगे। धर्मसभा के समापन के बाद सायंकाल भव्य एवं दिव्य नारायणी आरती का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी उपस्थित रहेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्यसभा सांसद एवं यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री गोपाल नारायण सिंह करेंगे।ति विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय क्षेत्र प्रचारक श्री रामनवमी जी, क्षेत्र कार्यवाह श्री मोहन सिंह जी तथा प्रांत प्रचारक श्री रविशंकर जी उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चन्द्र दूबे, बिहार विधान परिषद के उपनेता प्रो. डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य श्री संतोष सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक अमनौर श्री कृष्ण कुमार मंटू, विधायक सोनपुर श्री विनय कुमार सिंह, विधायक हाजीपुर श्री अवधेश सिंह, छपरा की विधायिका छोटी कुमारी तथा बिहार विधान परिषद सदस्य श्री जीवन कुमार शामिल होंगे।सारस्वत अतिथि के रूप में परमपूज्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य लक्ष्मणाचार्य जी महाराज, जगतगुरु रामानुजाचार्य रंगनाथाचार्य जी महाराज, परमपूज्य मौनी बाबा, परमपूज्य ब्रह्मचारी रामानुजाचार्य सीता कांत सदन जी महाराज, परमपूज्य सत्यप्रकाश जी महाराज, परमपूज्य महंत श्री विश्वमोहन दास जी महाराज एवं परमपूज्य महामंडलेश्वर शिवेश्वर महादेव भारती जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


