राम जानकी मंदिर का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया
भजन कीर्तन से भक्तिमय हुआ भजन कीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण भजन कीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण भजन कीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण

हाजीपुर। सं.सू. नगर के तंगौल स्थित राम जानकी मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के गुंबज व पूरा परिसर फूलों से सजाया गया था। सुबह 8 बजे से ही मंदिर में भक्तजनों का आगमन प्रारंभ हो गया था। 9 बजे गंगा पूजन के साथ अनुष्ठान शुरू हुआ। बाद में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 10 बजे से राम,लक्ष्मण, सीता, हनुमान एवं शिव का विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। सुबह से शाम में श्रद्धालुओं के द्वारा पूजा पाठ का सिलसिला जारी रहा। भगवान राम, सीता, कृष्ण एवं शिव की मूर्ति को काफी आकर्षक सजाया गया था।
भजन कीर्तन 12.30 बजे से लेकर 4 बजे संध्या तक चलता रहा। भजन में श्रद्धालु मग्न हो गए थे। महिला श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक देखी गई। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव प्रो वशिष्ठ नारायण सिंह दांगी के द्वारा किया गया जिसमें ध्रुव सिंह,अमित कुमार,अमरजीत कुमार,अमरेश कुमार, डॉ रश्मि रंजन महिला चिकित्सक,डॉक्टर सदानंद सिंह,अमर आलोक, दीप नारायण सिंह,अजीत कुमार, विपिन कुमार, शखी कुमारी, आशुतोष कुमार, विक्की दांगी,चंदन दांगी, सुरेश सिंह, जितेंद्र सिंह,सुबोध कुमार,महेंद्र सिंह,वीरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह सहित सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। हाजीपुर-10 रविवार को नगर के तंगौल स्थित राम जानकी मंदिर के स्थापना दिवस पूजन समारोह में शामिल भक्तगण।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


